रेलवे ने ट्रेनों में वेटिंग टिकटों की संख्या कम करने का नियम लागू किया है। अब हर श्रेणी में केवल 25% वेटिंग टिकट जारी होंगे, जिससे लंबी प्रतीक्षा सूची और यात्रियों की भीड़ कम होगी, हालांकि आपातकालीन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

अब लंबी वेटिंग पर लगाम, 25 प्रतिशत से अधिक वेटिंग टिकट नहीं
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे ने चुपके से एक बदलाव कर दिया है। अब लंबी वेटिंग पर लगाम लगाई गई है। सीमित संख्या में ही वेटिंग टिकट जारी होंगे। स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू, एसी फर्स्ट, चेयर कार, एग्जीक्यूटिव चेयर कार आदि श्रेणी में कुल बर्थ (सीट ) में से केवल 25 प्रतिशत तक ही वेटिंग टिकट जारी किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारों का कहना है कि रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से जहां एक ओर यात्रियों को सुविधा होगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनों के आरक्षित कोच में प्रतीक्षा सूची वाले लोगों की भीड़ भी नियंत्रित हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होती थी। कई बार तो एसी कोच भी जनरल में तब्दील हो जाते थे। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से रेवांचल एवं रीवा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एसी फस्ट श्रेणी में 3 से 4 वेटिंग के बाद ही नॉट एवलवल की स्थिति बन रही है और टिकट मिलना बंद हो रहा है।
इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़
सतना से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की बात करें तो रेवांचल एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार दिल्ली सुपरफास्ट, रीवा-बिलासपुर, कामायनी एक्सप्रेस , महानगरी, पुणे एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग सातवें आसमान पर होती थी।
इधर बढ़ी यात्रियों की परेशानी
बताया गया कि एक तरफ एक ट्रेन में जहां लंबी वेटिंग टिकट का सिस्टम खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जिनको इमरजेंसी में यात्रा करनी है। यात्रियों के पास दूसरी ट्रेन का भी विकल्प नहीं है। उल्लेखनीय कि मुंबई, भोपाल, दिल्ली, पुणे आदि महानगरों के लिए एक तो ट्रेनों की संख्या कम है ऊपर से कई ट्रेनें लंबे रूट की होने की वजह से पहले से ही फुल रहती हैं। कई बार तत्काल का सहारा भी नहीं मिलता है।
इन बर्थों के लिए नियम लागू नहीं
बताया गया कि वेटिंग के नए नियम के अनुसार हर कोच में उपलब्ध कुल बर्थ की संख्या के 25 फीसदी तक ही वेटिंग लिस्ट जारी हो सकेगी। ये नियम उन सीटों पर लागू होगा जो आम लोगों के लिए बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं, इसमें तत्काल, सीनियर सिटीजन, महिलाओं, विदेशी पर्यटकों और दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित सीटें शामिल नहीं हैं इसके अलावा यह नया नियम उन टिकटों पर भी लागू नहीं होगा जो छूट पर मिलते हैं या सरकारी वारंट पर जारी किए जाते हैं। अगर किसी ट्रेन में 200 बर्थ बुकिंग के लिए उपलब्ध है तो 25 फीसदी यानी वेटिंग लिस्ट 50 तक सीमित रहेगी। यह नियम सभी क्लास में लागू किया गया है। यह नियम लागू होने के बाद तमाम ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।