सतना जिला अस्पताल में मरीज से पैसे मांगने और अभद्रता करने के आरोप में डॉक्टर लोकेश सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सिविल सर्जन ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, सीएमएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में कहा कि 15 दिन में लक्ष्य पूरा न होने पर नो वर्क नो पे के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में बिगत दिवस तुर्री गांव के निवासी आयुष द्विवेदी से मेडिकल फिटनेस बनाने के लिए पैसे मांगने एवं मरीज द्वारा पैसे न देने पर अभद्रता करने वाले चिकित्सक डॉ. लोकेश सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा जारी की गई है। चिकित्सक को स्पष्टीकरण देने 24 घंटे का समय दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश सोनी पर मेडिकल बनाने के बदले में पैसे मांगने एवं पैसे न दिये जाने पर मरीज से अभद्रता किये जाने का आरोप लगा है। चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे ूकी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सीएमएचओ की दो टूक, 15 दिन में पूरा करें टारगेट
संभागीय कमिश्नर बीएस जामोद के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने गुरुवार को मैहर में समीक्षा बैठक ली। बैठक में एनएचएम, अनमोल पोर्टल, एनसीडी स्क्रीनिंग, कुपोषण, दस्तक अभियान, शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। मैहर जिले में कई कार्यों के लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि एवं गैप बढ़ने पर बीएमओ और फील्ड कार्यकतार्ओं को फटकार भी लगाई गई। कार्यों को पूर्ण करने 15 दिन का समय दिया गया।
नो वर्क नो पे के आधार पर होगा भुगतान
सीएमएचओं ने दो टूक कहा कि इसे अंतिम चेतावनी समझें। यदि सभी कार्यकतार्ओं की उपलब्धि प्रगति कम पाई जाती है तो नो वर्क नो पे के आधार पर सीधे कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। बैठक में जिले से पहुंचे अधिकारी डीपीएम राकेश कर्ष, एमएंडडी आॅफिसर नृपेष सिंह, सीपीएचसी सलाहकार प्रणेश तिवारी, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने भी अपने-अपने कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में इस दौरान बीएमओ, बीपीएम, सीएचओ एवं एनम उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।