सतना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के घर से 28 लाख रुपये की नशीली कफ सिरप बरामद की। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आॅपरेशन प्रहार-2 के तहत सतना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने सतना- पन्ना जिले की सीमा से लगे परसमनिया पठार के जंगल में स्थित गांव में रहने वाली महिला के घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महिला के घर में 120 पेटी में भरी 14 हजार के करीब नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली दवा मिली। नशीली दवा की कीमत बाजार में 28 लाख के करीब है। नशीली दवा जब्त कर पुलिस ने महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मेडिकल नशे के बड़े नेटवर्क से जुड़े कई चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।
शाम होते ही आने लगती थीं लग्जरी कारें
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि सतना- पन्ना जिले की सीमा से लगे उचेहरा थाना के परसमनिया चौकी अन्तर्गत मड़फई महाराजपुर गांव में रहने वाली चौरसिया बाई साकेत का घर जंगल से लगा हुआ है। पिछले कई दिनों से चौरसिया बाई के घरों में लग्जरी चार पहिया वाहनों के अलावा बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। लग्जरी चार पहिया वाहनों से संदिग्ध सामान लोड कर ले जाया जाता है। लिहाजा पुलिस ने संदेह के दायरे में आई चौरसिया बाई साकेत पर निगरानी बढाई तो जानकारी आई कि इसके घर से मेडिकल नशे की खेप लग्जरी वाहनों के जरिए सतना व अन्य जिलों में ले जाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: गलतियां तुम लोग करते हो, सुनना हमें पड़ता है... महापौर का फेसबुक खोलकर देखो कैसे-कैसे कमेंट आ रहे हैं
नशीली दवा रखने लेती थी किराया
शुक्रवार की शाम एसडीओपी नागौद रघु केसरी की अगुवाई में टीआई उचेहरा सतीश मिश्रा, परसमनिया चौकी प्रभारी रामऔतार पटेल ने पुलिस बल के साथ मड़फई गांव में चौरसिया बाई साकेत के घर में छापा मारा। घर के अंदरूनी हिस्से की तलाशी के दौरान नशीली सिरप की पेटियां मिली। एसडीओपी नागौद श्री केसरी ने बताया कि महिला के घर से 120 पेटी में भरी 14 हजार से ज्यादा आॅनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान चौरसिया बाई साकेत के अलावा उसके सहयोगी मनीष यादव और मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौरसिया बाई के द्वारा नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली कोडीन फास्फेटयुक्त सिरप अपने घर में भंडारित करने के लिए गिरोह के सरगना से किराए के तौर पर मोटी रकम वसूल रही थी।
यह भी पढ़ें: सतना के रास्ते मुंबई के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
मेडिकल नशे के धंधे में उतरा जस्सा
विंध्य का कुख्यात तस्कर जस्सा उर्फ अनूप जायसवाल पिता अमृत लाल जायसवाल निवासी पोड़ी थाना नागौद पिछले दो दशक से ज्यादा समय से गांजा और शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ है। अब तक जस्सा का करोड़ों रुपए का गांजा और शराब पुलिस के द्वारा पकड़ा जा चुका है। तस्करी के मामले में जस्सा को सजा भी पड़ चुकी है। सजा के बाद जमानत पर वह बाहर आया। जमानत पर बाहर आने के बाद जस्सा ने गांजा और शराब की तस्करी को छोड़ मेडिकल नशे के धंधे में उतर आया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मड़फई गांव में चौरसिया बाई साकेत के घर से बरामद 28 लाख रुपए की नशीली कफ सिरप जस्सा की है। उक्त महिला कुछ माह पहले ही जस्सा के सम्पर्क में आई थी। जस्सा के द्वारा उसे नशीली दवा घर में रखने के लिए मोटी रकम दी जा रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिला और उसके दो सहयोगियों से पूछताछ में मेडिकल नशे के धंधे में उतरे जस्सा और उसकी गैंग के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इन जानकारियों के आधार पर मेडिकल नशे से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।