सतना होकर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की गई है। पनवेल-अलीपुरद्वार ट्रेन के इनॉगरल स्पेशल संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मुंबई के लिए रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए साल की शुरूआत में बड़ी खुशखबरी आई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए सतना के रास्ते मुंबई के लिए एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। पनवेल -अलीपुरद्वार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी। रेलवे ने नई ट्रेन का नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन गाड़ी की नियमित सेवा कब से शुरू होगी, इसके लिए यात्रियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। नियमित सेवा शुरू करने के पहले रेलवे बोर्ड द्वारा इनॉगरल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
इस तरह चलेगी इनॉगरल स्पेशल
17 जनवरी गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल जंक्शन अमृत भारत इनॉगरल स्पेशल सिलीगुड़ी जंक्शन से दोपहर 1.44 पर चलेगी। यह गाड़ी अगले दिन सतना दोपहर 3 बजे आएगी और तीसरे दिन सुबह 11.30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
मैहर के यात्रियों को नहीं मिलेगी ‘अमृत’ की सुविधा
पनवेल-अलीपुरद्वार साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का ठहराव जारी शेड्यूल के अनुसार मैहर स्टेशन में ठहराव नहीं होगा। नियमित सेवा के ठहराव में अप-डाउन की यह गाड़ी कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिजार्पुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ़्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड जं., न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी एवं हासीमारा। इस ट्रेन में 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन नंबर जारी, सतना में टाइमिंग का इंतजार
नई अमृत भारत ट्रेन हफ्ते के एक दिन संचालित होगी। गाड़ी 11031/32 पनवेल -अलीपुरद्वार सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि डाउन गाड़Þी 11031 पनवेल अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को पनवेल जंक्शन से सुबह 11.50 बजे चलेगी जो बुधवार दोपहर 1.50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार से सुबह 4.45 बजे चलेगी जो शनिवार की सुबह 5.30 बजे पनवेल जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
ये है अमृत भारत ट्रेन के फीचर्स
ये अभी तक सतना से गुजरने वाली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।