सतना जिले की पांचों विधानसभा सीटों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान 100% से अधिक डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है। कुल पंजीकृत मतदाताओं से ज्यादा लोगों का सत्यापन होने पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार 54 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। मृत्यु, स्थान परिवर्तन और अनुपस्थिति जैसे कारण सामने आए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मतदाता सूची के गहन पुर्नरीक्षण कार्य में सतना जिले की पांचों विधानसभा सीटों में 100 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूर्ण कर लिया गया है। सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि दो विधानसभा चित्रकूट और रैगांव में 100 फीसदी से ज्यादा डिजिटाइजेशन का काम हुआ है तो जिले की पांचों विधानसभा सीटों में जितने मतदाता नहीं है उससे ज्यादा का सत्यापन कर दिया गया है। शाम 6 बजे तक एसआईआर से जुड़ी जिले की पांचों विधानसभा सीटों की बात करें तो 12 लाख 19 हजार 494 मतदाताओं वाले सतना जिले में 12 लाख 19 हजार 543 मतदाताओं का सत्यापन किया गया है।
कट सकते हैं 54 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम
4 दिसम्बर तक एसआईआर की सामने आई रिपोर्ट की मानें तो जिले की पांचों विधानसभा सीटोें में लगभग 54 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। हालांकि इनके नाम काटने से पहले संबंधित मतदाताओं को आखिरी मौका देने के लिए एक नोटिस जारी की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम कटना करीब-करीब तय मानें जा रहे हैं इनमें से 14 हजार 767 मतदाताओं की मृत्यु अंतिम मैपिंग में बताई गई है। इस लिहाज से इनका नाम कटना तय है। जबकि 4412 मतदाता अनुपस्थित पाए गए। जबकि 32 हजार 866 मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं (विवाह हो गया है, किराए से रहते थे छोड़कर चले गए हैं, किसी अन्य विधानसभा में नाम जुड़ गया है)। इनके नाम भी करीब-करीब कटने तय हैं।
आॅनलाइन फीडिंग में बीएलओ से हुई गड़बड़ी
बताया जाता है कि एसआईआर के कार्य में 100 फीसदी से ज्यादा डिजिटाइजेशन और विधानसभा में जितने मतदाता नहीं उससे ज्यादा का सत्यापन किए जाने के पीछे माना जा रहा है कि यह उन बीएलओ की गलती की वजह से हुआ है जिनका आॅनलाइन फीडिंग में हाथ तंग है। तो कुछ बीएलओ की लापरवाही भी मानी जा रही है कि वे एसआईआर के काम को जल्द से जल्द पूर्ण करने के चक्कर में मतदाता कहां का है यह ध्यान नहीं दिया और उसका नाम उठाकर मतदाता सूची में जोड़ दिया।
चार बार हुई मैपिंग
बताया जाता है कि मतदाता सूची के गहन पुर्नरीक्षण (एसआईआर) के बाद बनने वाली मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो इसके लिए चार बार मैपिंग की गई है। पहली बार वोटर लिस्ट में व्यक्ति का नाम है कि नहीं, यह देखा गया। दूसरी बार 2003 की वोटर लिस्ट से मिलाकर देखा गया। जबकि तीसरी बार 2003 की मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों के साथ मिलान कर के देखा गया। चौथी बार जिस व्यक्ति का जहां उसके माता- पिता का नाम था वहीं उसकी मैपिंग कर दी गई।
फोटो निर्वाचक नामावली प्रारूप का प्रकाशन 16 को
भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम अनुसार 16 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाना है। प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 4 से 9 दिसम्बर के बीच विधानसभा स्तर पर नवीन मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कार्यवाही की जानी है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समय-सीमा में समस्त कार्यवाहियां किया जाना सुनिश्चित करें।
12 लाख 19 हजार 494 मतदाता
12 लाख 19 हजार 543 का सत्यापन
विधानसभा कुल मतदाता डिजिटाइजेशन प्रतिशत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।