सतना जिले के 12 निजी स्कूलों को डीईओ ने 3 दिन में जुर्माना राशि जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। आदेश की अवहेलना पर सीबीएसई को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले की 12 निजी स्कूल संचालकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र लिखकर जुर्माना राशि जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में पेनाल्टी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभाग व प्र्रशासन के आदेश की अवहेलना संस्था द्वारा करने एवं अनापत्ति प्रमाण -पत्र वापस किए जाने के संबंध में अनुशंसा प्रतिवेदन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा जाएगा जिसके लिए निजी स्कूल प्रबंधन खुद जिम्मेदार होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु त्रिपाठी ने मंगलवार को 12 प्राइवेट स्कूल संचालको को पत्र लिखकर कर जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए है।
17 स्कूल संचालकों पर हो चुका जुर्माना
बताया गया कि निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही यूनीफार्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री पर कमीशनखोरी का सिस्टम शुरू कर दिया था। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निजी प्राथमिक, हाई व हायर सेकेंड्री स्कूलों में एनसीआरटी की बुकों को तवज्जों न देते हुए निजी प्रकाशकों की किताबों को चलाना व अभिभावकों पर उनकी खरीदी का अनुचित दबाव बनाने का खेल शुरू किया। इस मामले में 21 मई को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले की 17 निजी स्कूलों पर 36 लाख की पेनाल्टी लगाई थी। बताया गया कि 5 स्कूल संचालकों ने तो जुर्माना राशि जमा कर दी थी लेकिन 12 स्कूल निजी स्कूल प्रबंधनों ने आज तक जुर्माना राशि नहीं भरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पेनाल्टी जमा करने स्कूल संचालकों पत्र लिखा है।
इन स्कूलों पर पेनाल्टी
माउंट लिटेरा जी स्कूल, ब्लूम्स एकेडमी, द् विट्स स्कूल, चाणक्य पब्लिक, क्राइस्ट ज्योति सीनियर सेकेंड्री, बोनान्जा कान्वेंट, देलही पब्लिक स्कूल,डी पॉल स्कूल माधवगढ़, सीएमए स्कूल, प्रिज्म स्कूल मनकहरी, सदगुरु पब्लिक स्कूल चित्रकूट एवं गुरुकुल विद्यापीठ टिकुरियाटोला शामिल है। बताया गया कि गुरुकुल विद्यापीठ टिकुरियाटोला पर 4 लाख की पेनाल्टी लगी थी, जबकि बाकी स्कूल प्रबंधनों पर 2-2 लाख की।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह