संजय टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की लड़ाई के बीच बाघिन टी-40 अपने तीन शावकों की सुरक्षा के लिए जंगल छोड़ रिसोर्ट परिसर में पहुंच गई। वन विभाग की निगरानी और इलाके में अलर्ट जारी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
आपने एक कहावत सुनी होगी कि- "मां की ममता और पिता की क्षमता का अंदाजा लगाना मुश्किल है।" ऐसे ही एक नजारे में भले ही इंसान की जगह जंगल के खूंखार जानवर एक बाघिन ही क्यों ना हो पर वो भी अपने मातृत्व की ममता का निर्वहन इस तरह करती है जिस तरह इंसानों में बच्चों की मां अपने बच्चों के लिए करती हैं।
क्या है रोचक घटनाक्रम?
संजय टाइगर रिजर्व में बढ़ते हुए बाघों की संख्या के कारण अब जंगल में बाघों की हो रही बर्चस्व की लड़ाई में इसी जंगल में रह रही ऐसी बाघिन जिनके शावक अभी काफी छोटे हैं वो अपने मातृत्व प्रेम के कारण अपने शावकों को लेकर अब किसी सुरक्षित ठिकाने में अपना बसेरा बनाने के लिए मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: शाही विरासत सहेजने की तैयारी में उजड़ेंगी दर्जनों दुकानों की रोजी-रोटी पन्ना
ऐसी ही एक घटना विगत दो-तीन दिनों से सामने आई है जिसमें बाघिन टी- 40 बीते जो प्रसिद्ध मौसी मां की बेटी है ने 31 दिसंबर को दो नर बाघों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए जानलेवा खूनी संघर्ष के उपरांत अपने तीन शावकों के साथ जंगल से निकलकर वस्तुआ रेंज कोर की वन सीमा से लगे हुए जंगल के किनारे बाघेला हेरिटेज रिसोर्ट के साथ लगे बड़े फार्म हाउस में जहां बांस का बड़ा प्लांटेशन है वहां हाल फिलहाल अपना गुप्त ठिकाना बना रखा है।
तीन मवेशियों का शिकार भी कर चुकी है बाघिन मां : बीते तीन दिनों से यहां डेरा डाले हुए बाघिन टी- 40 ने अपने खुद एवं अपने शावकों का पेट भरने के लिए यहां तीन मवेशियों को भी मारकर शिकार बनाया है जिसमें एक गाय बाघेला रिजॉर्ट को भी बाघिन ने शिकार बना लिया है जबकि अन्य ग्रामीणों के दो पालतू जानवरों में गाय और भैंस को भी उसने शिकार बनाया है।
यह भी पढ़ें: सीवरेज एजेंसी की लापरवाही से शहडोल की सड़कों पर संकट और व्यापार ठप
टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर रहे हैं सुपरविजन
हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बाघेला हेरीटेज रिजॉर्ट के कैंपस के बांस के प्लांटेशन में अपने सुरक्षित ठिकाना बतौर अपने शावकों के साथ पनाह ले रही टी-40 बाघिन को लेकर संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी पूरी तरह चौकन्ना हैं तथा इस बाघिन का सुपरविजन करने के लिए विधिवत इलाके के रेंजर और अन्य निकले स्तर के विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो हर वक्त इस बाघिन और उसके शावकों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
आसपास के इलाके में मुनादी
रिसोर्ट में पनाह लेने वाली बाघिन टी- 40 को लेकर पूरे आसपास के इलाके में संजय टाइगर रिजर्व द्वारा लोगों को अनाउंसमेंट करके इस पूरे मूवमेंट की सूचना दी गई है लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। यहां सबसे अधिक चौकन्ना रहने वाली बात यह है कि बाघिन और उसके बच्चों की भूख मिटाने के लिए टी-40 कहीं किसी आदमी या अन्य बड़ी घटना को अंजाम न दे। अब देखना बाकी ये रहेगा की ये बाघिन मां टी-40 अभी कितने और दिनों तक इस सुरक्षित ठिकाने में अपना प्रवास जारी रखती है। बैरल संजय टाइगर रिजर्व की पूरी चौकसी बनी हुई है।
रिसोर्ट के पर्यटकों ने लिया खूब आनंद
बाघेल हेरिटेज रिसोर्ट में नव वर्ष के उपलक्ष्य में रुके हुए पर्यटकों को जब इस बात की जानकारी लगी की बाघिन टी-40 और उसके शावक इसी परिसर के बांस के प्लांटेशन में पनाह लिए हुए हैं तो उनकी उत्सुकता और अधिक बढ़ गई और कई पर्यटकों ने बाघिन टी-40 के मूवमेंट को बहुत करीब से देखा तथा उसे अपने कमरे में कैद भी किया। कुल जमा इस रिसोर्ट में रुकने वाले पर्यटकों को बैठे-बैठे उनके होटल के परिसर में ही बाघिन और शावकों के भरपूर दर्शन हो गए। यानी किस्मत अच्छी होने से फुल पैसा वसूल हो गया।
रिपोर्ट: आर.बी.सिंह 'राज'

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।