विंध्य को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल में किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विंध्य के निवासियों के सम्मान के लिए प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
विंध्य को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल में किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विंध्य के निवासियों के सम्मान के लिए प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। जहां राजधानी भोपाल के बघेलखंड भवन में बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट भोपाल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री राधा सिंह का मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समारोह के दौरान विंध्य के उन 59 प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें संघ लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए।
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक अजय सिंह ने की। इस अवसर पर बघेली दर्पण नामक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।