केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना के विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में सतीश सुखेजा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने संदीप कुमार जैन को 243 मतों से हराकर इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैं, जबकि 26 जून को अधिवेशन और 28 जून को मतदान कराए जाने की तैयारी चल रही है।
विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी में भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में बूथ स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। कई सीटों पर पार्टी का वोट प्रतिशत अभी भी 40 प्रतिशत से कम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संगठनों से भी भेंट की।
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए महा-प्रशिक्षण अभियान शुरू कर रही है। विंध्य से शुरू होने वाले इस कैंप में कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ-साथ AI और ChatGPT की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
सतना में विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं, जबकि 1700 वोटरों के बीच राजनीतिक प्रभाव भी चुनाव को दिलचस्प बना रहा है।
विंध्य विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों के बाद भाजपा में खुशी के साथ असंतोष भी दिखा। समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित मान रहे हैं, जबकि बिना कार्यालय और बजट के विकास कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में विंध्य विकास प्राधिकरण स्वागत पोस्टरों में सांसद की तस्वीर नदारद, अटल कुंज में बधाई की मिठास के बीच सड़कों पर सियासी खटास, कार्यकर्ताओं और जनता में चर्चा तेज, संगठनात्मक समीकरणों पर सवाल






















