मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले फॉर्च्यूनर चालक अमृतपाल सिंह ढिल्लों निवासी करतारपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि हादसे के समय गाड़ी में अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की तरफ जा रहा था।

मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले फॉर्च्यूनर चालक अमृतपाल सिंह ढिल्लों निवासी करतारपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि हादसे के समय गाड़ी में अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की तरफ जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में भी गाड़ी कैद हो गई थी, जिसके आधार पर जांच कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फॉर्च्यूनर (पीबी20-सी-7100) बलाचौर शहर के हरप्रीत के नाम पर रजिस्टर है। दरअसल, 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनरभी बरामद कर ली है।
अमृतपाल को थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वह मुकेरिया से फोन बेचकर लौट रहा था, और जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उसकी गाड़ी की चपेट में आ गए। उसे नहीं पता था कि वो बुजुर्ग फौजा सिंह हैं। जब देर रात मीडिया में खबरें आईं, तब उसे इस हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ।
आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों जालंधर के करतारपुर के दासूपुर गांव का निवासी है। हादसे के बाद वह जालंधर नहीं आया, बल्कि गांव-गांव होते हुए सीधा करतारपुर पहुंच गया। पुलिस ने उसके करतारपुर स्थित घर से उसे गिरफ्तार किया।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर बनाई गई पुलिस टीम ने पहले संदिग्ध गाड़ियों की सूची तैयार की। जांच में सामने आया कि यह गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी। वरिंदर ने बताया कि उसने यह गाड़ी एनआरआई अमृतपाल सिंह को बेची थी। अमृतपाल हाल ही में कनाडा से लौटा था।
पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की जांच की जा सके। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या घटना के वक्त गाड़ी तेज रफ्तार में थी या लापरवाही से चलाई जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी से केस में बड़ा खुलासा हुआ है और पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।