लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश की अनुमति देने वाले 'शांति' विधेयक 2025 को पारित किया। जानें क्या हैं इसके फायदे और क्यों विपक्ष कर रहा है विरोध

परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में चर्चा का जवाब देते हुए
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा ने बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 'भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025' को मंजूरी दे दी है। विपक्ष के कड़े विरोध और वॉकआउट के बावजूद, यह विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस कानून के लागू होने से भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अब निजी कंपनियां भी भागीदारी कर सकेंगी।
परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने साल 2047 तक 100 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को पूरा करने के लिए परमाणु क्षेत्र में निजी भागीदारी अनिवार्य है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है और नेहरू काल से चली आ रही सुरक्षा नीतियों को बरकरार रखा गया है।
विपक्षी दलों ने इस विधेयक को 'कॉरपोरेट समूहों' के हित में बताया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आरोप लगाया कि बिल में 'आपूर्तिकर्ता के उत्तरदायित्व' (Supplier Liability) का अभाव है। वहीं, शशि थरूर ने रेडियोधर्मी कचरे और विकिरण के खतरों की अनदेखी किए जाने का मुद्दा उठाया। विपक्ष की मांग थी कि विधेयक को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा जाए, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया।
निजी निवेश: परमाणु ऊर्जा उत्पादन और अनुसंधान में निजी क्षेत्र की भागीदारी का प्रावधान।
बहुउद्देशीय उपयोग: ऊर्जा के अलावा स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा और जल शुद्धिकरण में परमाणु तकनीक का उपयोग।
उत्तरदायित्व कोष: नुकसान की स्थिति में संचालक (Operator) द्वारा भरपाई के लिए एक विशेष कोष का गठन।
मजबूत नियामक ढांचा: परमाणु विज्ञान और नवाचार के सुरक्षित उपयोग के लिए एक नया फ्रेमवर्क।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।