PFRDA ने NPS निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कर्मचारी रिटायरमेंट पर 80% फंड एकमुश्त निकाल सकते हैं। जानें नए स्लैब और एन्युइटी नियम।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के निकासी नियमों में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है। दिसंबर 2025 से प्रभावी होने वाले इन नए नियमों के तहत, गैर-सरकारी (Non-Government) कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट के समय अपने कुल फंड का 80% हिस्सा एकमुश्त निकालने की अनुमति होगी।
पुराने नियमों के अनुसार, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर कुल फंड का अधिकतम 60% हिस्सा ही निकालने की छूट थी, जबकि 40% हिस्सा एन्युइटी (Annuity) खरीदने के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य था। अब इसे बदलकर 80:20 कर दिया गया है। यानी अब केवल 20% राशि से पेंशन प्लान खरीदना अनिवार्य होगा, जिससे कर्मचारियों के हाथ में रिटायरमेंट के समय अधिक नकदी (Liquidity) उपलब्ध होगी।
PFRDA ने कॉर्पोरेट और ऑल सिटीजन मॉडल के तहत आने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए फंड की राशि के आधार पर अलग-अलग स्लैब निर्धारित किए हैं। आठ लाख रूपये से कम होने पर 100% राशि एकमुश्त निकाल सकते हैं। एन्युइटी खरीदना अनिवार्य नहीं है। 8 लाख से 12 लाख रुपये अधिकतम 6 लाख रुपये एकमुश्त निकाल सकते हैं। शेष राशि से एन्युइटी या SWP विकल्प चुन सकते हैं। 12 लाख रुपये से अधिक 80% राशि एकमुश्त निकाल सकते हैं। कम से कम 20% हिस्सा एन्युइटी में डालना अनिवार्य है।
60 वर्ष से पहले एग्जिट: यदि कोई सब्सक्राइबर 60 वर्ष की आयु से पहले स्कीम छोड़ता है और फंड 5 लाख से कम है, तो पूरा पैसा निकाला जा सकता है। 5 लाख से अधिक होने पर केवल 20% एकमुश्त मिलेगा, जबकि 80% की एन्युइटी खरीदनी होगी।
देर से जुड़ने वाले सब्सक्राइबर्स: जो लोग 60 वर्ष के बाद NPS से जुड़े हैं, उनके लिए 12 लाख तक का फंड होने पर 100% निकासी संभव है। 12 लाख से अधिक होने पर 80:20 का नियम लागू होगा।
मृत्यु की स्थिति में: सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 100% फंड एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा।
अधिक नकदी: रिटायरमेंट के तुरंत बाद मेडिकल इमरजेंसी या अन्य बड़े खर्चों के लिए अधिक पैसा उपलब्ध होगा।
कम पेंशन: ध्यान रहे कि एन्युइटी का हिस्सा (40% से घटकर 20%) कम होने के कारण भविष्य में मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि भी पहले के मुकाबले कम हो जाएगी।
पात्रता: यह नियम उन लोगों पर लागू है जिन्होंने 15 साल की सदस्यता पूरी कर ली है या 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।