×

बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा अलसी का तेल, जानें फायदे

असंयमित लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों में बालों की समस्या बढ़ गई है। कई कारणों से बाल झड़ने लगते हैं और वे तेजी से सफेद होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप बालों के लिए अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका तेल बना सकते हैं।

By: Manohar pal

Jun 04, 202510:40 PM

view7

view0

बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा अलसी का तेल, जानें फायदे

असंयमित लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों में बालों की समस्या बढ़ गई है। कई कारणों से बाल झड़ने लगते हैं और वे तेजी से सफेद होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप बालों के लिए अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका तेल बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।
 

बालों के लिए अलसी का तेल  

बालों के लिए आप अलसी का तेल घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं है। आपको करना ये है कि असली के बीजों को भून कर इसे दरदरा करके पीस लें। फिर नारियल तेल में इन बीजों को पका लें और उसके बाद इस तेल को छान कर एक डिब्बे में रख लें और इसका इस्तेमाल करें। तेल को बनाने का दूसरा तरीका ये है कि अलसी के बीजो को पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। इसके बाद जब भी आप बालों में तेल लगाएं, इस तेल में अलसी के बीजों के इस पाउडर को मिला लें। फिर इसे अपने बालों में लगा, स्कैल्प पर मसाज करें। लगभग 1 घंटे रखें और फिर बालों को शैंपू कर लें।

Read More- टूटते-झड़ते बालों से अगर आप भी हैं परेशान तो घर पर ही बनाएं ये हेयर पैक 

बालों के लिए अलसी के तेल के फायदे

प्रोटीन बूस्टर है अलसी का तेल
 अलसी के बीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि बालों की जड़ों को पोषण देता है और इन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। जब आप अलसी का तेल लगाते हैं तो ये सबसे पहले स्कैल्प में जाकर डैमेज कंट्रोल करता है और बालों की कमजोर जड़ों को नमी प्रदान करता है ताकि वो टूटकर झड़ न जाएं। तो, अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो, अलसी का तेल लगा लें।

सफेद बालों की समस्या में कारगर
अलसी के तेल में विटामिन ई और कई प्रकार के एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। ये तेल आपके ब्लड सकुर्लेशन को तेज करता है, कोलेजन बूस्ट करता है और सफेद होते बालों पर रोक लगाता है। इस प्रकार से जिन लोगों के भी बाल सफेद हैं उन्हें अपने सफेद बालों के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Disclaimer: (यहां सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )

COMMENTS (0)

RELATED POST

Anjeer Benefits | रोज़ाना अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे और सही तरीका | हेल्दी डाइट

Anjeer Benefits | रोज़ाना अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे और सही तरीका | हेल्दी डाइट

अपनी डाइट में अंजीर (Fig) शामिल करें और पाएं शानदार स्वास्थ्य लाभ। जानिए फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर कैसे पाचन, ब्लड प्रेशर, इम्यूनिटी और हड्डियों को मज़बूत बनाता है, साथ ही इसे खाने का सही तरीका क्या है।

Loading...

Nov 26, 20256:21 PM

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह 

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती है, और अक्सर लोग इसे कम करने के लिए तुरंत समाधान खोजते हैं।

Loading...

Nov 19, 20256:04 PM

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

सर्दियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि चूंकि ठंड में पसीना नहीं आता, इसलिए उन्हें कम पानी पीने की जरूरत है। यह एक बड़ी गलती है!

Loading...

Nov 19, 20255:58 PM

नियमित रूप से अपनाएं ये नुस्खे, एक महीने में ही गायब हो जाएंगी झुर्रियां

नियमित रूप से अपनाएं ये नुस्खे, एक महीने में ही गायब हो जाएंगी झुर्रियां

बेहद कम उम्र में आजकल लोग बालों के सफेद होने और स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बालों के सफेद होने के बाद उन्हें रंगने के लिए तमाम प्रोडक्ट बहद कम दामों में बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर एक बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उनसे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है।

Loading...

Nov 18, 20256:11 PM

सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं जान लें तरीका, नहीं तो फायदे की जगह जो सकते हैं नुकसान 

सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं जान लें तरीका, नहीं तो फायदे की जगह जो सकते हैं नुकसान 

सर्दियों के दिनों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अक्सर कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। हालांकि यह आदत उस समय तो राहत देती है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य, खासकर त्वचा और हृदय को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Loading...

Nov 18, 20256:06 PM