अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम अमेरिका पार्टी रखा है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम अमेरिका पार्टी रखा है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके। इसे लेकर उन्होंने पर पब्लिक पोल भी किया था। मस्क ने अपने पोस्ट में कहा-आप में 66 प्रतिशत लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह आपको मिलेगी। जब बात अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार की आती है तो अमेरिका में दोनों पार्टी (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट) एक ही जैसी हैं। अब देश को 2 पार्टी सिस्टम से आजादी मिलेगी। दरअसल, अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुचर्चित वन बिग ब्यूटीफुल कानून लागू कर दिया है। इसी बीच उनके पूर्व सहयोगी और उद्योगपति एलॉन मस्क ने अमेरिका पार्टी के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। मस्क की इस घोषणा के बाद अमेरिका की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।
मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा एक्स पर की है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में हाल ही में आयोजित एक सर्वेक्षण के रिजल्ट का हवाला देते हुए लिखा-2:1 के अनुपात में जनता ने एक नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा जताई है। आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब ये राजनीतिक पार्टी आपके सामने है।
अपनी घोषणा में मस्क ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा-जब बात बबार्दी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है तो हम एक-पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, लोकतंत्र में नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका पार्टी का गठन आपके खोए हुए स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए किया गया है।
सर्वेक्षण में 65.4 फीसदी लोगों ने हां में वोट किया, जबकि 34.6 प्रतिशत ने ना कहा। मस्क ने इस मजबूत जनसमर्थन को पार्टी लॉन्च करने की प्रेरणा बताया और इसे दोनों प्रमुख दलों- रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक के प्रति जनता में बढ़ते असंतोष की प्रतिक्रिया के रूप में पेश किया। इससे पहले मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के बाद अमेरिका में तीसरी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावना का संकेत दिए थे, जिसमें कहा गया था- एलॉन द्वारा तीसरी पार्टी शुरू करना टेस्ला और स्पेसएक्स की तरह है। सफलता की संभावना कम है, लेकिन अगर पार्टी सफल हुई तो खेल पूरी तरह से बदल जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।