चैत्र नवरात्र के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं केंद्रीय जेल में कैदियों ने व्रत रखकर भक्ति दिखाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
चैत्र नवरात्र के पहले दिन त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा का दर्शन करने के लिए 80 हजार श्रद्धालु मैहर पहुंचे। द्वितीय वर्ष पर ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रात:कालीन मंगल आरती के उपरांत मां शारदा का पट सुबह 4 बजे दर्शन के लिए खोल दिया गया। सुबह 4 बजे से लेकर रात्र 8 बजे तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे तक सीढी के जरिए 72 हजार 10, रोपवे के जरिए 4 हजार 500 और सड़क मार्ग से वैन के जरिए 10 हजार 50 श्रद्धालुओं ने त्रिकूट पर्वत में पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को परेशान का सामना न करना पड़े इसका ख्याल ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा रखा जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे के जरिए की जा रही है।
केन्द्रीय जेल में बंद कैदियों ने रखा व्रत
केन्द्रीय जेल में बंद 535 कैदी नवरात्र के पहले दिन व्रत रखा। व्रत रखने वाले कैदियों को जेल प्रबंधन के द्वारा फलाहार की व्यवस्था की गई है। जेल के अंदर चैत्र नवरात्र के दौरान वार्डों में कैदियों के द्वारा भजन-कीर्तन के साथ ही रामायण का पाठ किया जा रहा है। जेल वाणी के माध्यम से भी कैदियों को भजन-कीर्तन सुनाया जा रहा है।
9 दिन के उपवास पर हैं 18 महिला कैदी
केन्द्रीय जेल में बंद 18 महिला कैदी 9 दिन के उपवास पर हैं। जबकि नवरात्र के पहले दिन 25 महिला कैदियों ने व्रत रखा। जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि व्रत रखने वाले पुरुष और महिला कैदियों को फलाहार जेल प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जेल के अंदर नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 9 दिनों तक दुर्गा पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।