चित्रकूट में नगर पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर आधी रात घर में घुसकर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जमीन के विवाद में नगर पंचायत चित्रकूट के उपाध्यक्ष का भाई अपने दो साथियों के साथ आधी रात घर में घुसकर गाली-गलौज कर हत्या करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए के गुंडा टैक्स की मांग की। मारपीट में घायल युवक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर पंचायत चित्रकूट के उपाध्यक्ष के भाई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
एफआईआर दर्ज कर भेजा जेल
चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजा शंकर वाजपेयी ने बताया कि गोविंद त्रिपाठी की शिकायत पर 115/26 धारा 119(1), 331(6), 296ए, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गुरूवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर आरोपी चुन्नू शर्मा उर्फ मनीष शर्मा पिता यज्ञदत्त शर्मा निवासी शांतिधाम तिराहा कामता, मोहित द्विवेदी उर्फ भाऊ पिता अश्विनी द्विवेदी निवासी रजौला बैरियर और लवदीप सिंह पिता राज बहादुर सिंह निवासी चितरा थाना कर्वी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह के अलावा चित्रकूट थाना से प्रधान आरक्षक अंकित सिंह, कृष्ण लोचन वर्मा, आरक्षक चालक मानवेन्द्र सिंह, कमल, अनुज, अजय, पुष्पेन्द्र नट व सुदीप कुमार शामिल रहे।
परिवार का है आपराधिक इतिहास
जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए 1 लाख रुपए का गुंडा टैक्स की मांग करने वाले चुन्नू उर्फ मनीष शर्मा और उसके परिवार का आपराधिक इतिहास रहा है। चुन्नू का भाई वर्तमान समय में नगर पंचायत चित्रकूट का उपाध्यक्ष है। उसके विरुद्ध भी कई संगीन प्रकरण दर्ज हैं। चुन्नू चित्रकूट थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। 1 लाख रुपए गुंडा टैक्स मांगने वाला चुन्नू चित्रकूट के हिस्ट्रीशीटर रहे स्व. यज्ञादत्त शर्मा का बेटा है। चित्रकूट थाना प्रभारी श्री वाजपेयी ने बताया कि एक अन्य आरोपी मोहित के विरुद्ध भी पूर्व से कई अपराध दर्ज हैं। उसके विरुद्ध 170बीएनएसएस के बंध पत्र का उल्लंघन करने पर 141 के तहत जारी वारंट का पालन कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। थाने के चिन्हित गुंडा- बदमाश मोहित के पिता अश्विनी छतरपुर जिला पुलिस बल में पदस्थ हैं।
जमीन दिलाया है पैसा दो
जानकारी के अनुसार चित्रकूट थानान्तर्गत पड़हा निवासी गोविंद त्रिपाठी पिता अनिल त्रिपाठी 26 वर्ष की दोस्ती चित्रकूट थाना के निगरानीशुदा गुंडा-बदमाश चुन्नू शर्मा से काफी पुरानी है। दोनों साथ में मिलकर जमीन की खरीद- फरोख्त का काम करते है। पिछले दिनों विवाद में महेन्द्र नामक युवक के ऊपर गोली चली। गोविंद के द्वारा एक जमीन खरीदी गई, इस जमीन को दिलाने के एवज में चुन्नू के द्वारा रुपए की मांग की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात चुन्नू अपने दोस्त मोहित व लवदीप के साथ गोविंद के घर पहुंचा और जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले एक लाख रुपए गुंडाटैक्स की मांग की। रुपए न देने पर तीनों ने गोविंद के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर हत्या करने की धमकी दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।