रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।

By: Yogesh Patel

Mar 20, 20264:22 PM

view2

view0

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

हाइलाइट्स:

  • पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
  • मंदिर परिसर में 200 से अधिक दुकानों के साथ भव्य मेला
  • सुरक्षा, सीसीटीवी और स्वास्थ्य कैंप की विशेष व्यवस्था

रीवा, स्टार समाचार वेब

गुरुवार से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र आरंभ हो चुका है। मठ-मंदिर सज गये हैं। शहर के ऐतिहासिक रानी तालाब मंदिर में पहले दिन ही भक्तों का सैलाब टूट पड़ा। सुबह चार बजे से भक्तों का आना यहां शुरु हुआ। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मंदिर परिसर में 2 सौ से अधिक दुकाने सजी हैं। इसके अलावा मेला भी सजा है, जहां तरह-तरह के झूले लगे हुये हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुये यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि शहर का रानी तालाब मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां नवरात्र में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ होती है। सुबह साढ़े 4 बजे माता की आरती होती है। इसके बाद पट दोपहर 1 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुला रहता है। इसके बाद शाम 4 बजे पुन: पट खोला जाता है, जो देर रात तक खुला रहता है। इस दौरान यहां पर भक्तों की अच्छीखासी भीड़ उमड़ती है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और विधिवत पूजन करते हैं। मान्यता है कि यहां पर भक्त जो भी मन्नत मांगते हैं, उसे काली माता पूरा करती है। 9 दिन तक यहां पर भक्तों की इसी तरह से भीड़ रहेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रानी तालाब मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। इसके अलावा परिसर को सीसीटीव्ही कैमरों से भी लेस किया गया है। गर्मी के चलते स्वास्थ्य कैंप भी बनाया गया है, जहां पर चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। यह इसलिये कि यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़े तो उसे तत्काल उपचार मिल सके। 

फूलमती माता मंदिर में भी पहुंच रहे भक्त

शहर में रानी तालाब के अलावा समान क्षेत्र में फूलमति माता का मंदिर भी स्थापित है। यह मंदिर भी काफी प्राचीन है। नवरात्र में यहां भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु मनोकामना लेकर यहां पहुंचते हैं, जिसे माता पूरा भी करती हैं। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई है।

200 से अधिक दुकानें

मंदिर परिसर में करीब 200 दुकाने लगी है, जिससे माहौल मेला के जैसे नजर आता है। इसके अलावा प्रदर्शनीय भी लगाई गई है, जहां बच्चों के लिये आकर्षक झूले लगाये गये हैं। रात में यहां का नाजारा और भी आकर्षक हो जाता है। नगर निगम की ओर से दुकानों की निलामी की गई है। पार्किंग व्यवस्था भी निजी हाथों में सौंपी गई है। जिससे व्यवस्था बनी रहे।

पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अनुमान के अनुसार नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को यहां पर करीब पांच हजार भक्त दर्शन करने पहुंचे हैं। भक्तों के आने का सिलसिला सुबह 4 बजे से शुरु हुआ, जो देर रात 12 बजे तक जारी रहा। श्रद्धालु पूजा की टोकरी लिये माता की एक झलक पाने के लिये बेताब नजर आये। पुजारी के अनुसार नवरात्र के दिनों में लगातार यहां पर भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जाती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रानी तालाब मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्र पर सजा भव्य मेला

रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।

Loading...

Mar 20, 20264:22 PM

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

नपं उपाध्यक्ष के भाई ने आधी रात घर में घुसकर मांगा 1 लाख का गुंडा टैक्स

चित्रकूट में नगर पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर आधी रात घर में घुसकर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Loading...

Mar 20, 20264:17 PM

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे मां शारदा धाम मैहर

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, वहीं केंद्रीय जेल में कैदियों ने व्रत रखकर भक्ति दिखाई।

Loading...

Mar 20, 20264:12 PM

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

तारीख पर तारीख, सतना-सेमरिया सड़क जर्जर, अब जल सत्याग्रह की चेतावनी

सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 20, 20264:09 PM