रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग द्वारा जहां आम जनता पर समय से बिल न भरने पर पेनाल्टी और कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी तरफ जिले के रसूखदार सरकारी विभाग खुद बिजली कंपनी के बड़े कर्जदार बने बैठे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न सरकारी विभागों पर 62 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। हालांकि वर्षों से बकाया बिल पर अब विभागीय अधिकारियों ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सभी विभाग को यह अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर समय पर बिजली का बकाया बिल नहीं जमा किया गया तो दफ्तरों की बत्ती गुल की जाएगी।
अकेले पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 40 करोड़ की देनदारी
सरकारी दफ्तरों में बिजली बिल की बकायादारी में अकेले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग है जहां का बिजली बिल 40 करोड़ 38 लाख रुपए है, जिसे जमा नहीं किया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि इस विभाग में भारी भरकम बजट आने के बाद भी बिजली का बिल नहीं भरा जा रहा है। विभाग द्वारा अगर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाती है तो कई शासकीय कार्य जिसे आॅनलाइन किया जाता है वह बंद हो जाएंगे। हालांकि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी गई हिदायत के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प की स्थिति है। माना यह जा रहा है कि जल्द ही बजट लेकर इस भारी भरकम बिल की पूर्ति की जाएगी।
अंधेरे में डूब सकते हैं प्रमुख दफ्तर
बिजली बिल की लम्बी बकायादारी एवं विभाग की सख्ती के बाद अगर प्रमुख दफ्तरों द्वारा समय पर बिजली के बिल जमा नहीं किए गए तो कई प्रमुख दफ्तर अंधेरे में डूब सकते हैं। यहां पर यह बता दें कि जहां आम नागरिक एक-एक यूनिट का हिसाब देता है वहीं करोड़ों बकाया होने के बावजूद सरकारी कुर्सियां चैन की नींद सो रही हैं। हर माह आने वाले बिजली के लम्बे चौड़े बिल को वित्तीय संकट का बहाना बनाकर टाला जा रहा है। यह स्थिति सरकारी विभागों की वित्तीय लापरवाही को दर्शाती है।
सभी विभाग प्रमुखों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है कि अगर उनके द्वारा समय पर बिजली के बिल नहीं जमा किए गए तो स्वास्थ्य विभाग एवं पानी को छोड़कर सभी विभागों के कनेक्शन विच्छेद किए जाएंगे।
- बीके शुक्ला, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी लि. रीवा
इन पर इतना बकाया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।