×

तेजी से बढ़ रही बालों के सफेद होने की समस्या, ये उपाय अपनाकर पाएं छुटकारा

आजकल लोगों में सफेद बाल होने की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। खासतौर से युवा वर्ग के लोगों में तो ये समस्या आम हो गई है। सफेद बाल से खूबसूरती तो फिकी होती ही है, साथ में कई बार शमिंर्दा भी होना पड़ता है।

By: Manohar pal

Oct 23, 20256:07 PM

view7

view0

तेजी से बढ़ रही बालों के सफेद होने की समस्या, ये उपाय अपनाकर पाएं छुटकारा

आजकल लोगों में सफेद बाल होने की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। खासतौर से युवा वर्ग के लोगों में तो ये समस्या आम हो गई है। सफेद बाल से खूबसूरती तो फिकी होती ही है, साथ में कई बार शमिंर्दा भी होना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई लोग मेहंदी, डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ महेंगे ट्रीटमेंट तक अपनाते हैं, जिसका ज्यादा कुछ फायदा नहीं देखने को मिलता है। बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से कई बार साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा तनाव, पौषक तत्वों की कमी, खराब खानपान, प्रदूषण से बालों के सफेद होने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा जेनेटिक्स भी एक बड़ा कारण हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके बाल काले और शाइनी होंगे और ज्यादा खर्च भी नहीं पड़ेगा।


नींबू और शहद
नींबू और शहद, दोनों चीजें आसानी से घर में उपलब्ध हो जाती हैं। ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए इनका इस्तेमाल आप घरेलू नु्स्खे के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाएं और 30 से 45 मिनट बाद धो लें। इससे आपके बालों का रंग काला हो सकता है।


करी पत्ते और नारियल तेल

बालों को काला करने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप करी पत्तों को नारियल तेल में डाल कर गर्म करें। इसको ठंडा करने के बाद अपने बालों में अच्छे से मालिश करें। दरअसल, करी पत्ते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों को काला बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए आप ये नुस्खा अपना सकते हैं।

प्याज का रस हो सकता है असरदार
बालों को काला करने के लिए आपके किचन में रखी प्याज काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप प्याज का रस निकालकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और फिर करीब 30 मिनट बाद अच्छे से धो लें। दरअसल, प्याज के रस से ब्लड सकुर्लेशन अच्छा होता जिससे बाल ब्लैक होते हैं।
 

लगाएं बादाम तेल और एलोवेरा
व्हाइट हेयर्स से राहत पाने के लिए आप बादाम का तेल और एलोवेरा लगा सकते हैं। दरअसल, बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है और साथ ही एलोवेरा में बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर अपने बालों में लगाएं, इससे आपके बाल काले और शाइनी होंगे।

दही और हल्दी
बालों को वापिस से ब्लैक बनाने और मजबूती देने के लिए आप हल्दी और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दोनों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट बनाएं और अपने बालों में लगा लें। इससे बाल शाइनी भी बनते हैं और ब्लैक हो सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20264:08 PM

होली स्किन केयर टिप्स: हर्बल रंगों का उपयोग और त्वचा की सुरक्षा के घरेलू उपाय

होली स्किन केयर टिप्स: हर्बल रंगों का उपयोग और त्वचा की सुरक्षा के घरेलू उपाय

इस होली अपनी त्वचा और बालों को केमिकल रंगों से बचाएं। जानिए घर पर हर्बल रंग बनाने के तरीके और रंग खेलने से पहले और बाद के जरूरी स्किन केयर टिप्स।

Loading...

Feb 09, 20264:51 PM

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ वॉक ही काफी नहीं, अपनाएं ये 8 लाइफस्टाइल टिप्स।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ वॉक ही काफी नहीं, अपनाएं ये 8 लाइफस्टाइल टिप्स।

क्या आप जानते हैं कि केवल टहलने से हार्ट अटैक का खतरा कम नहीं होता? जानें 8 ऐसी महत्वपूर्ण आदतें जो आपके दिल को हमेशा मजबूत और बीमारियों से दूर रखेंगी।

Loading...

Feb 07, 20264:30 PM

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

वर्ल्ड कैंसर डे (4 फरवरी) पर जानें धूम्रपान, शराब, खराब खानपान, मोटापा और अन्य पर्यावरणीय कारक कैसे बढ़ाते हैं कैंसर का खतरा। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर से बचें।

Loading...

Jan 31, 20264:28 PM

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

क्या आपको अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? यह लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) हो सकता है। जानें इसके खतरनाक स्तर, घरेलू उपचार और बचाव के टिप्स।

Loading...

Jan 21, 20266:30 PM