भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा दिखेगा। नए अध्यक्ष की टीम में राज्य के सर्वाधिक नेताओं की ताजपोशी होने की उम्मीद की जा रही है।

कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि संगठन विस्तार में प्रभावी भागीदारी मिलेगी।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा दिखेगा। नए अध्यक्ष की टीम में राज्य के सर्वाधिक नेताओं की ताजपोशी होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। गौरतलब है कि अभी सत्यनारायण जटिया संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, जबकि ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव और लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
खाली पदों पर होगी ताजपोशी
पूर्व में राष्ट्रीय कमेटी में मध्य प्रदेश से दो-दो महासचिव एक साथ रहे हैं। थावर चंद्र गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नेता एक साथ महासचिव की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी पार्टी के महासचिव रहे हैं। विजयवर्गीय अमित शाह और जेपी नड्डा की टीम में भी शामिल थे। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। अब माना जा रहा है कि विजयवर्गीय की जगह रिक्त हुए पद पर अब नए चेहरों की ताजपोशी हो सकती है।
एमपी भाजपा ने दिए 29 सांसद
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की क्लीन स्वीप ने दिल्ली में राज्य का कद बढ़ा दिया है। नितिन नबीन अपनी टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाना चाहते हैं। इसमें मध्य प्रदेश से कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। नबीन का छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ पुराना समन्वय रहा है, जिसका सीधा लाभ अब कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
नए समीकरण बनेंगे
मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी संगठन विस्तार में मध्यप्रदेश को बड़ी और प्रभावी भागीदारी मिलेगी और यह बदलाव प्रदेश की राजनीति में भी नए समीकरण बनाएगा।

दवाओं की ऑनलाइनबिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में आज देशभर के 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहे। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। बिहार की राजधानी पटना में दवा दुकानें बंद रहीं।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसदों की तीन सीटें जून में खाली होने जा रही हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने के आसार हैं। चुनाव नजदीक देख क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस का टेंशन बढ़ गया है। कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि अगर चार विधायक भी इधर-उधर हो गए तो सीट निकल जाएगी।
मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है। आलम यह है क सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हो सकते हैं। बैठक में सबसे अहम विषय तबादला नीति 2026 को माना जा रहा है, जिसका प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस राम कुमार चौबे ने कहा कि अग्रिम जमानत विशेष परिस्थितियों के लिए है। पन्ना के अवैध शराब मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की।
MP Medical Strike News: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में कल 20 मई को मध्यप्रदेश में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल रहेगी। जानिए क्या खुला रहेगा और मरीजों को क्या सावधानियां बरतनी होंगी।
Gwalior Hazira Crime News: ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर करिश्मा होटल के संचालक सोनू सिंह पर बदमाशों ने गोली चलाई। खाना न मिलने पर भड़के मुख्य आरोपी करण बाथम और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस। देखें पूरी रिपोर्ट।
Gwalior Palak Rajak Death: ग्वालियर के सुरैयापुरा की पलक रजक की संदिग्ध मौत। मौत से पहले आखिरी रील में डिप्रेशन का किया था जिक्र और भाई को फोन कर कहा था— 'बचा लो वरना मार डालेंगे।' पढ़ें पूरी खबर।
सिंगरौली के चितरंगी आंगनबाड़ी विभाग में नोटिस के बहाने कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों से अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। शिकायतों के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह