सतना में आयकर अधिकारी के घर पर हुए हमले व डकैती मामले में कुख्यात बाघ टांडा गिरोह का हाथ सामने आया है। धार जिले से एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार। आरोपी से जेवर व बाइक बरामद। गिरोह देशभर में डकैती की वारदातों में सक्रिय है।

धार जिले से गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
सतना, स्टार समाचार वेब
आयकर अफसर के घर में चोरी कर जानलेवा हमला करने की घटना में बाघ टांडा गिरोह शामिल है। इस गिरोह के खिलाफ गुजरात, आंध्रप्रदेश के अलावा अन्य राज्यो में चोरी, डकैती के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने धार जिले के पुलिस के सहयोग से बाघ टांडा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक बाइक व सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। गिरोह के चार सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
पत्थर से किया था हमला
सिविल लाइन थानान्तर्गत कोठी रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी आयकर अफसर महेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व. बालकृष्ण 52 वर्ष 27 जून की रात दो बजे के करीब पत्नी के साथ बेटी को लेने रेलवे स्टेशन गए हुए थे। घर पर बेटा सो रहा था। आयकर अफसर श्री गुप्ता 3.15 बजे के करीब रेलवे स्टेशन से लौटकर आए तभी उनकी नजर घर की बाउंड्री से कूद रहे बदमाशों पर गई। बदमाशों ने आयकर अफसर श्री गुप्ता के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर चोटें आई। श्री गुप्ता के घर से चोर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी चुराई। कालोनी से भी बदमाशों ने दो मोटर साइकिल पार कर दी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 310(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच
एसपी आशुतोष गुप्ता के द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल व पुलिस की टीम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी से लेकर अलग- अलग जगह लगे सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में कुछ संदेहियों के फुटेज मिले। कैमरे में कैद संदेहियों को चिन्हित करने के लिए प्रयास शुरू किए गए तब संदेहियों की पहचान धार जिले के मूल निवासी बाघ टांडा गिरोह के सदस्यों के रूप में हुई तत्पश्चात साइबर सेल और पुलिस की एक टीम धार रवाना की गई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए धार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क किया गया।
बाइक और जेवर बरामद
धार जिले की टांडा थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी शालू उर्फ सालम बवनिया पिता प्रेम सिंह बवनिया निवासी गुड़रिया थाना बाघ टांडा जिला धार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कैलाश मसनिया पिता भूर सिंह, शंकर मसनिया पिता भंगड़ा मसनिया, नाहर सिंह मिनावा पिता थाम और ज्ञान सिह पिता थान सिंह मिनावा चारों निवासी गुड़रिया के साथ मिलकर आयकर अधिकारी के घर में वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने की दो अंगूठी और एक बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई में टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिह परिहार, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, कमलाकर सिंह, वाजिद खान, अविनय शर्मा, विवेक दुबे, आरक्षक अंकेश मरमठ, प्रदुम्न शुक्ला, साइबर सेल से एसआई अजीत सिंह, एएसआई दीपेश पटेल, कोतवाली से एएसआई अजीत सिंह व टांडा थाना पुलिस शामिल रही।
आबादी से दूर रहते हैं गिरोह के सदस्य
बाघ टांडा गिरोह के सदस्य बचपन से ही जरायम की दुनिया से जुड़ जाते हैं, इन्हें बचपन से ही चोरी, लूट, डकैती के तौर- तरीके सिखाए जाते हैं। इस गिरोह के द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस गिरोह की जीवनशैली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही है। दरअसल, गिरोह के सदस्य आबादी के बीच नहीं रहते, इनका ठिकाना दुर्गम इलाकों में रहता है ज्यादातर ये पहाड़ और जंगलों में तम्बू या झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दुर्गम इलाकों में रहने के बावजूद इनका ठिकाना बदलता रहता है। ऐसे में पुलिस का गिरोह तक पहुंच पाना बेहद कठिन हो जाता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।