रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 72 लीटर अवैध शराब के साथ भाजयुमो कोठी मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लाइसेंस व अनुमति पत्र न होने पर सभी को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया। भाजपा ने आरोपी मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में चरम पर पहुंची शराब तस्करी व पैकारी पर शिकंजा कसते हुए रामनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शराब की बरामदगी के लिहाज से भले ही छोटी नजर आ रही हो लेकिन सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे मैहर जिला पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं जिनमें से एक भाजयुमो कोठी मंडल का अध्यक्ष है।
घेराबंदी कर दबोचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को इस आशय की सूचना मिली कि देवराजनगर से रामनगर की ओर आ रही सफेद रंग की बिना नम्बर की कार क्र. एमपी 19जेडजे/7240 में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, एएसआई समरजीत कोल, भागचन्द्र कुसराम, प्रधान आरक्षक कमलभान सिंह, आरक्षक राजेश यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने भिटारी पुलिया के पास चेकिंग लगाई। इसी दौरान सामने से आ रही सफेद रंग की कार पुलिस की वाहन चेकिंग देखकर बैक होने लगी। पुलिस ने कार चालक के संदिग्ध आचरण को देखते हुए कार रुकवाई और तलाशी ली जिसमें कार में तकरीबन 30 हजार रुपए की 72 लीटर देशी शराब बरामद हुई। कार में मौजूद युवकों ने पूछताछ पर अपना नाम अभिनव गौतम पिता राजू गौतम निवासी मौहार, रोहित पाल पिता अनुज पाल निवासी मौहार, राजेश गुप्ता पिता जमुना प्रसाद गुप्ता निवासी मोदी नगर शंकरगढ़ उप्र तथा ललित पाल पिता हीरालाल पाल निवासी मौहार बताया।
न परिवहन पत्र न लाइसेंस, गए जेल
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से शराब परिवहन का अनुमति पत्र व लाइसेंस मांगा लेकिन आरोपी न तो शराब के परिवहन का कोई पत्र दिखा सके और न ही लाइसेंस पेश कर सके, नतीजन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अभिनव भाजपा से निष्कासित
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए भाजयुमो के कोठी मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय ने की। बताया जाता है कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र के कोठी मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम के ऊपर शराब तस्करी का आरोप से जुड़ा मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर इसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया और समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।