सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मोबाइल विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली चली। गोली लगने से छात्र सत्यम शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वेद मिश्रा और उसके साथियों समेत पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गुरुवार की शाम कोलगवां थाना क्षेत्र के बढ़इया टोला में घटी दिन दहाड़े गोली चलाने की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया, घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मारी थी सूर्यप्रताप को, पैवश्त हुई सत्यम के
घटना के संबंध में हासिल जानकारी के अनुसार बिरला रोड स्थित एकलव्य नगर निवासी 21 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह गुरुवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे एफसीआई गोदाम के निकट एक चाय की दुकान में चाय की चुस्कियां ले रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान वेद मिश्रा दो बाइक में सवार अपने साथियों के साथ पहुंचा। बाइक में मौजूद वेद मिश्रा के साथी आयुष द्विवेदी ने सूर्य प्रताप का मोबाइल छीन लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
कोलगवां पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान वेद मिश्रा ने कट्टा निकाल कर सूर्य प्रताप पर फायर झोंक दिया। हालांकि सूर्य प्रताप तो बच गया लेकिन वेद द्वारा चलाई गई गोली वहीं मौजूद छात्र सत्यम शुक्ला को लगी और वह रक्तरंजित होकर वहीं गिर गया। गोली चलते ही घटना स्थल पर हंगामा मच गया और घायल सत्यम को आनन-फानन बिरला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रीवा में इलाज के दौरान सत्यम ने दम तोड़ दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही सत्यम शुक्ला के परिवार में मातम छा गया।
प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में फरियादी सूर्य प्रताप के बयान पर पुलिस ने वेद मिश्रा, सचिन पाल, आयुष द्विवेदी समेत पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए कोलगवां पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
घायल छात्र को इलाज के लिए रीवा भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई है। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
देवेन्द्र सिंह, सीएसपी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह