हमारे देश में एक बड़ी आबादी को चाय पीना बहुत पसंद है। चाय एक ऐसी पेय है जिसे अधिकतर लोग गर्मा-गर्म ही पीना चाहते हैं। अक्सर कुछ लोग बचे हुए चाय को गर्म करके पीते हैं। समय बचाने के लिए या चाय बर्बाद न हो, इस सोच के साथ सुबह की बची हुई चाय को दोपहर या शाम को फिर से गर्म कर लेते हैं।

हमारे देश में एक बड़ी आबादी को चाय पीना बहुत पसंद है। चाय एक ऐसी पेय है जिसे अधिकतर लोग गर्मा-गर्म ही पीना चाहते हैं। अक्सर कुछ लोग बचे हुए चाय को गर्म करके पीते हैं। समय बचाने के लिए या चाय बर्बाद न हो, इस सोच के साथ सुबह की बची हुई चाय को दोपहर या शाम को फिर से गर्म कर लेते हैं।
'जर्नल ऑफ फूड साइंस' में छपी एक स्टडी के मुताबिक ठंडे हो गए चाय को बार गर्म करके पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि चाय को दोबारा गर्म करना न केवल उसके स्वाद को खराब करता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता है।
दोबारा गर्म करने की प्रक्रिया से चाय के भीतर मौजूद फायदेमंद रासायनिक तत्व (एंटीऑक्सीडेंट्स) नष्ट हो जाते हैं और कई हानिकारक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपकी चाय दूध वाली है और वह रूम टेम्परेचर पर लंबे समय तक रखी रही है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का जोखिम भी बहुत अधिक होता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स और कड़वापन
ताजी चाय में कैटेचिन और पॉलीफेनोल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और शरीर में सूजन को कम करने के लिए उत्कृष्ट माने जाते हैं। स्टडी के मुताबिक चाय को दोबारा गर्म करने पर ये सभी फायदेमंद तत्व पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही बार-बार उबालने से चाय में टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे चाय का स्वाद कसैला और कड़वा हो जाता है।
पेट की समस्याएं और बैक्टीरिया का खतरा
दोबारा गर्म की गई चाय में टैनिन की बढ़ी हुई मात्रा पीने वाले व्यक्ति को तुरंत एसिडिटी, सीने में जलन या बदहजमी जैसी पेट की समस्याएं दे सकती है। इससे भी बड़ा खतरा बैक्टीरिया का होता है। दूध वाली चाय को रूम टेम्परेचर पर दो घंटे से अधिक रखने पर उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसे दोबारा गर्म करने पर भी फूड पॉइजनिंग या गंभीर पेट खराब होने का डर बना रहता है।
आयरन के अवशोषण में रुकावट
चाय में टैनिन की मात्रा बढ़ने का एक और गंभीर प्रभाव आयरन के अवशोषण पर है। बढ़ा हुआ टैनिन शरीर में आयरन को ठीक से अवशोषित होने से रोकता है। यह भारत जैसे देश में चिंता का विषय है, जहां पहले से ही एक बड़ी आबादी एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रही है। इसलिए बासी चाय पीना आयरन की कमी को बढ़ा सकता है।
सेहतमंद रहने का सही तरीका
सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजी बनी चाय ही पीनी चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उतनी ही चाय बनाएं जितनी एक बार में पीनी हो। अगर आप चाय को लंबे समय तक गर्म रखना चाहते हैं, तो उसे बार-बार गैस पर उबालने के बजाय एक थर्मस का इस्तेमाल करें। इससे न केवल चाय का तापमान बना रहेगा, बल्कि उसके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहेंगे।

हार्ट की एंजियोग्राफी के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जानिए खान-पान, पंचर साइट की देखभाल और जरूरी टिप्स हिंदी में।
मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।
मौसम के अनुसार नाइट ड्रेस का चयन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानें कि गर्मियों, सर्दियों और मानसून में किस तरह के फैब्रिक और डिजाइन वाली नाइटवियर पहननी चाहिए ताकि आपको चैन की नींद मिले।
बारिश के मौसम में बिना धूप के कपड़े झटपट सुखाने के आसान उपाय। जानें वॉशिंग मशीन स्पिन, हैंगर, पंखे और प्रेस के इस्तेमाल से जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
बारिश का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। मानसून में अपनी सेहत, खानपान और त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें, जानें इससे जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
जानिए 5 बेहतरीन हाई फाइबर आटे जैसे जौ, बाजरा, रागी, चना और ओट्स, जो पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और सेहत बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जानिए दिनचर्या में समय प्रबंधन (Time Management) का क्या महत्व है। उत्पादकता बढ़ाने, तनाव कम करने और सफलता पाने के लिए समय नियोजन के प्रभावी टिप्स।
डिजिटल दौर और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में किताबों का महत्व कम हो गया है। जानें कि कैसे किताबें आपके तनाव को कम कर सकती हैं और मानसिक शांति के लिए पठन-पाठन क्यों जरूरी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह