उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के रुक्मणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा हो गया। देर रात दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर पड़ी।

हादसे में घायल एक मजदूर की हालत बेहद गंभीर
पुलिस ने कहा-दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मथुरा। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के रुक्मणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा हो गया। देर रात दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर पड़ी। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। चौथे मजदूर की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आ गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
आगरा कर दिया था रेफर
गंभीर रूप से घायल हुए तीन मजदूरों में से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय से आगरा रेफर कर दिया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया मृतकों में पश्चिम बंगाल निवासी आलम, रिफ्यूल और नेपाल निवासी शिवराम है। वहीं पश्चिम बंगाल के ही 45 वर्षीय दिलदार की हालत गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है।
परिजनों ने मांगा 50 लाख मुआवजा
इस घटना की भनक लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रात में 12 मजदूर कर रहे थे काम
ओमेक्स के जनरल मैनेजर आरके जैन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि रात 8 बजे से सुबह तक ढलाई का काम चल रहा था और उस समय मौके पर 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में 4 मजदूर चपेट में आए, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई। मॉल का निर्माण कार्य 7 अगस्त से शुरू हुआ था और इस परियोजना के तहत दो बेसमेंट, एक लोअर फ्लोर और ग्राउंड प्लस 7 मंजिल की इमारत का निर्माण प्रस्तावित है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।