अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।

वर्ल्डवाइड कमाई जादुई आंकड़ा...
चार ही दिन में पार किया कमाई एतिहासिक आंकड़ा
हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्म का शानदार प्रदर्शन
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं। घरेलू बॉक्स आॅफिस के साथ-साथ फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त पकड़ बनाई है। फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की कई बड़ी हिट फिल्मों के एलीट क्लब में भी शामिल हो गई है।
धमाल-4 ने सभी का जीता दिल
दरअसल, फिल्म धमाल-4 सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। धमाल-4 ने सभी का दिल जीत लिया है। इसी वजह से ये कॉमेडी फिल्म कमाई के मामले में भी उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। घरेलू बॉक्स आॅफिस के अलावा अभिनेता अजय देवगन की धमाल-4 ने इंटरनेशनल बाजार में भी अपनी धाक जमाई है। जिसका अंदाजा वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट से सहज ही लगाया जा सकता है।
धमाल-4 की वर्किंग डे में एंट्री
ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली धमाल 4 ने वर्किंग डे में एंट्री ली है। इस बात का अनुमान पहले लगा लिया गया था कि नॉन हॉलिडे में फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा है। रिलीज के चौथे दिन धमाल 4 के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनकी आलोचना की जाए।
100 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा
दावा किया जा रहा है कि धमाल-4 ने वर्ल्डवाइड 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का दुनियाभर में कुल कारोबार 102 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही रिलीज के पहले 4 दिन में 100 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार कर धमाल 4 ने असलियत में कमाल करके दिखा दिया है।
अब इस क्लब में शामिल हुई फिल्म
इस साल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वालीं हिंदी फिल्मों की लिस्ट के बारे में तो अब इसमें धमाल 4 का भी नाम शामिल हो गया है। इससे पहले ये कारनामा बॉर्डर 2, धुरंधर द रिवेंज, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और वेलकम टू द जंगल जैसी मूवीज कर चुकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।