इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।

विमान में छह क्रू मेंबर समेत 57 लोग थे सवार
सोफिया। स्टार समाचार वेब
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा। विमान में 51 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट देर शाम तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। विमान जब रोमानिया के ऊपर था तब इसे बुल्गारिया की राजधानी सोफिया की ओर मोड़ा गया। तीन घंटे बाद 9:10 बजे यह सोफिया के वासिल लेव्स्की एयरपोर्ट पर उतरा।
विमान में कुछ नहीं मिला
बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अलर्ट मिलने के करीब 30 मिनट बाद विमान की सुरक्षा जांच शुरू हुई। बुल्गारिया और इजराइली मीडिया ने बताया कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने भी खतरे की पुष्टि की है, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।
पहले भी बम की धमकी मिली थी
अमेरिका के न्यूयॉर्क से तेल अवीव पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट को भी 13 अक्टूबर को बम की धमकी मिली। विमान खाली कराकर तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। इससे एक दिन पहले इंडोनेशियाई पायलट के कारण इजराइल ने इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो विमान को उतरने की मंजूरी नहीं दी थी। पायलट बदलने के बाद विमान को अनुमति मिली। दरअसल सितंबर में फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद इजराइल ने सुरक्षा नियम सख्त कर 11 देशों के पायलटों और क्रू पर रोक लगा दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।
रूस के पूर्वी हिस्से स्थित कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जमीन से 140 किमी गहराई में आए इस झटके के बाद नुकसान और सुनामी के खतरे पर प्रशासन की नजर है।
अमेरिका के ओरेगन स्थित बेंड शहर के सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में 16 साल के हमलावर ने गोलीबारी कर 3 बच्चों समेत 4 लोगों की जान ले ली। एक जांबाज राहगीर ने शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया।
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।