भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित भव्य रामलीला ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस वर्ष की फिल्मी रामलीला को दुनियाभर के 51 करोड़ से अधिक भक्तों ने ऑनलाइन देखा, जो पिछले वर्ष के 47 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। दरअसल, रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है।

अयोध्या में हो रही रामलीला का एक दृश्य।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित भव्य रामलीला ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस वर्ष की फिल्मी रामलीला को दुनियाभर के 51 करोड़ से अधिक भक्तों ने ऑनलाइन देखा, जो पिछले वर्ष के 47 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। दरअसल, रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है। परंपरा और तकनीक का ऐसा संगम हुआ कि महज तीन दिनों के भीतर 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखी। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी ने लोगों को इतना मोह लिया कि रामकथा के इस प्रसारण को देश-दुनिया में खूब देखा जा रहा है। रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा है। फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर साल दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। पिछले साल 41 करोड़ ने ऑनलाइन रामलीला देखकर रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष तीन दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।
रामलीला का रामकथा पार्क में 120 फीट के विशाल मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ किया गया। इस संस्करण में बॉलीवुड के 42 से अधिक कलाकारों ने रामायण के प्रमुख पात्रों को जीवंत किया। आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया, यह रामलीला धार्मिक उत्सव से कहीं अधिक है। यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभूतपूर्व रहा। पहले तीन दिनों में ही 41 करोड़ दर्शक जुड़ गए थे, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए अंतिम आंकड़े पर पहुंचे। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, कनाडा, जर्मनी, चीन, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों से लाखों भक्तों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इसमें भागीदारी की।
कोरोना काल (2020) में शुरू हुई इस फिल्मी रामलीला ने हर वर्ष अपनी भव्यता बढ़ाई है। इस बार चार राज्यों के 60 कारीगरों ने विशाल पुतलों को तैयार किया, जो तकनीक और कला का अनूठा संगम थे। नारद मोह, सीता स्वयंवर और राम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति का लक्ष्य 50 करोड़ दर्शकों को पार करना था, जो न केवल पूरा हुआ बल्कि उसे पार कर गया।
2020: 16 करोड़
2022: 25 करोड़ दर्शक
2023: 40 करोड़ दर्शक
2024: 41 करोड़

जानिए 22 जुलाई 2026 का मूलांक फल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह दिन? व्यापार, नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां हिंदी में पढ़ें।
जानिए 22 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
22 जुलाई 2026 का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहाँ पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, रंग और ज्योतिषीय उपाय।
जानिए 21 जुलाई 2026 का अंकज्योतिष भविष्यफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? स्वास्थ्य, करियर और भाग्य के बारे में जानें।
जानिए 21 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन और अन्य सभी राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति का विस्तृत ज्योतिषीय पूर्वानुमान
21 जुलाई 2026 का संपूर्ण हिंदू पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी यहाँ प्राप्त करें
श्रावण और भाद्रपद मास में श्री महाकालेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कावड़ यात्रियों के लिए जहां इंदौर रोड पर अस्थायी अन्नक्षेत्र बनाकर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें और जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ा भविष्यफल। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पूरी जानकारी यहां पाएं।
20 जुलाई 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ें। जानें मूलांक 1 से 9 तक सभी लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, प्रेम और धन से जुड़ी भविष्यवाणी।
जानिए 20 जुलाई 2026 का संपूर्ण हिंदू पंचांग। तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिन के विशेष महत्व की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह