×

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं

By: Ajay Tiwari

Dec 18, 20254:16 PM

view3

view0

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी


बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लक्जमबर्ग में करीब 370 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

बता दे कंपनी ने पहले ही अलग-अलग देशों में लगभग 14 हजार कर्मचारियों कम करने का ऐलान किया था.  कंपनी का कहना है कि यह फैसला लागत कम करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी वाले क्षेत्रों तथा लंबे समय की ग्रोथ के लिए लिया जा रहा है। लक्जमबर्ग में इस समय अमेजन के करीब 4,370 कर्मचारी काम कर रहे हैं। बीते 20 वर्षों में लक्जमबर्ग में अमेजन की यह सबसे बड़ी छंटनी है। 

यूरोप में छटनी को लेकर श्रम कानून

यूरोपीय श्रम कानूनों के तहत बड़े पैमाने पर छंटनी से पहले कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करना अनिवार्य होता है. इसी प्रक्रिया के तहत अमेजन ने दो सप्ताह पहले कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बात कर ली है। बैठक के बाद छंटनी वाले प्रस्तावित कर्मचारियों की संख्या 470 से घटाकर 370 किया गया. ज्यादातर प्रभावित कर्मचारियों को फरवरी तक औपचारिक नोटिस दिए जा सकते हैं. अमेजन ने 12 दिसंबर को कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक पत्र में कहा है कि यह छंटनी व्यावसायिक जरूरतों और आगे की  रणनीति के चलते की जा रही है। 

श्रम विभाग का आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरे मामले पर अब तक लक्जमबर्ग के श्रम मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चिंता की बात यह है कि लक्जमबर्ग में अमेजन के साथ अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र और ट्यूनीशिया समेत कई देशों के प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया।

Loading...

Dec 19, 202510:59 AM

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं

Loading...

Dec 18, 20254:16 PM

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिर गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी फिसल गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा।

Loading...

Dec 18, 202510:48 AM

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन चाहिए? बैंक ऑफ महाराष्ट्र, HDFC और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे टॉप बैंकों की ब्याज दरों और ₹12 लाख के लोन पर EMI की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 17, 20253:45 PM

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगभग सपाट शुरुआत की।

Loading...

Dec 17, 202512:17 PM