अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नेशनल मॉल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन पर रखा गया। इस दौरान संदिग्ध कुछ दूर पैदल भागा और हथियार निकाला और हमारे एजेंटों और अधिकारियों की ओर गोली चला दी।

वाशिंगटन में मुठभेड़ के बाद व्हाइट हाउस में लॉकडाउन
हथियारबंद से निपटने के लिए वर्दीधारियों को भी बुलाया
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नेशनल मॉल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन पर रखा गया। हथियारबंद संदिग्ध द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी गई, जबकि क्रॉसफायर की चपेट में आने से एक किशोर राहगीर भी घायल हो गया। दरअसल, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब व्हाइट हाउस परिसर की बाहरी सीमा पर गश्त कर रहे सादे कपड़ों में मौजूद सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की, जिसके पास हथियार होने का अंदेशा था।
कुछ दूर भागने के बाद चलाई गोली
डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन ने बताया कि हथियारबंद संदिग्ध से निपटने के लिए वर्दीधारी अधिकारियों को बुलाया गया। इस दौरान संदिग्ध कुछ दूर पैदल भागा और हथियार निकाला और हमारे एजेंटों और अधिकारियों की ओर गोली चला दी।
एक राहगीर को भी गोली लगी
इस दौरान सुरक्षाकर्मयों ने जवाबी गोलीबारी की और उससे भिड़ गए। उस व्यक्ति को गोली लगी। संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उसकी हालत पर उनकी कोई टिप्पणी नहीं है। इस गोलीबारी के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी है। अधिकारियों के अनुसार, राहगीर को संदिग्ध ने ही गोली मारी थी। यह गोलीबारी व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर स्थित 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने बताया कि संदिग्ध कुछ समय से उनकी निगरानी में था, गोलीबारी के बाद, सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन पर मौजूद पत्रकारों को अंदर जाने का आदेश दिया।
लगाना पड़़ा लॉकडाउन
इस दौरान कुछ ही मिनटों में लॉकडाउन हटा लिया गया, और राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्ट रूम के अंदर पहले से निर्धारित एक छोटे व्यवसाय से जुड़े कार्यक्रम को जारी रखा। ट्रंप ने सीधे तौर पर इस गोलीबारी का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी टिप्पणी का इस्तेमाल राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को उजागर करने के लिए किया। यह घटना उस समय हुई जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला पास के इलाके से गुजरा था, हालांकि अधिकारियों ने राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को सीधे तौर पर निशाना बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है। सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की कि घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है....
अमेरिका: व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी... ट्रंप को सुरक्षित निकाला... हमलावर गिरफ्तार
अमेरिका-वेनेजुएला सीधी उड़ान सेवा 7 साल बाद शुरू: ट्रंप सरकार का बड़ा कूटनीतिक कदम


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।