एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

7.6 इंच का मेन डिस्प्ले... सबसे बड़ी बैटरी
18 प्रो सीरीज में डीएसएलआर जैसा कैमरा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल डीएसएलआर कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर और सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
वॉच अल्ट्रा 4 भी आए
आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं।
एपल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च
एपल की डेवलपमेंट टीम इस फोन पर पिछले 10 साल से काम कर रही थी। आखिरकार एपल ने फोल्डेबल फोन को 'आईफोन डुओ' नाम से लॉन्च किया। इसके साथ ही एपल इस सेगमेंट में सैमसंग और हुआवै जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ मुकाबले में उतर गई है। यह बुक-स्टाइल डिजाइन और प्रीमियम टाइटेनियम हिंज के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए रखी है।
iPhone 18 Pro सीरीज नए रंगों में हुए लॉन्च
iPhone 18 Pro सीरीज के साथ आरेंज रंग देखने को नहीं मिलेगा। पिछले साल इस रंग के वजह से कंपनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कंपनी ने फोन को नए रंगों के साथ लॉन्च किया है जिसमें बरगंडी, स्काई ब्लू, सिल्वर और डीप ब्लैक शामिल है। आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपए रखी गई है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है। दोनों मॉडल की प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
कैमरा में नई अपर्चर तकनीक
आमतौर पर फोन में कैमरा अपर्चर फिक्स्ड होता है। कंपनी ने एपल आईफोन 18 प्रो के साथ पहली बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा तकनीक पेश किया है। यह तकनीक रौशनी के हिसाब से अपर्चर की ओपनिंग को अपने आप एडजस्ट करती है। इससे फोटो और वीडियो क्वालिटी आईफोन 17 प्रो से भी बेहतर मिलेगी। इससे यूजर्स रोशनी और बैकग्राउंड ब्लर को मैन्युअली कंट्रोल कर सकेंगे।
लॉन्च नहीं हुआ स्टैंडर्ट आईफोन 18
एपल ने इस इवेंट में आईफोन 18 के बेस मॉडल को लॉन्च नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह एपल की नई रणनीति के तहत कंपनी प्रीमियम मॉडलों से कमाई पर फोकस बढ़ा रही है। इससे चिप संकट के मौजूदा दौर में कंपनी को मुनाफा बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी स्टैंडर्ड मॉडलों को अगले साल के शुरुआती महीनों में लॉन्च कर सकती है।
दमदार चिपसेट
नए आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में बिल्कुल नई A20 प्रो चिप दी गई है। यह दुनिया की सबसे एडवांस 2-नैनोमीटर (2nm) प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा तेज और पावर-एफिशिएंट बनाती है।
अपडेट हुई सिरी एआई
आईफोन 18 प्रो सीरीज में आने वाली नई सिरी असिस्टेट अब और भी स्मार्ट हो गई है। एपल इंटेलिजेंस की मदद से सिरी यूजर के व्यक्तिगत संदर्भ को समझ सकेगी और जरूरत के समय सही जानकारी उपलब्ध करा सकेगी। सिरी अब आपके Messages, Emails, Photos और दूसरी एप्स में मौजूद जानकारी को समझकर आपके काम आसान कर सकेगी। यानी अगर आपको किसी पुराने मैसेज, फोटो या जानकारी को ढूंढना है तो सिरी ज्यादा बेहतर तरीके से मदद कर पाएगी। एपल ने एआई को सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रखा है। सफारी ब्राउजर में नया Notify Me फीचर दिया गया है, जो किसी वेबसाइट में बदलाव होने पर यूजर को जानकारी देगा।
मल्टीटास्किंग के लिए 12GB रैम
एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) के भारी-भरकम एआई (AI) फीचर्स को बिना रुके चलाने के लिए कंपनी ने प्रो मॉडल्स में रैम को 8GB से बढ़ाकर 12GB कर दिया है।
एपल का अपना C2 मॉडम
क्वालकॉम पर अपनी निर्भरता खत्म करते हुए, एपल ने इस बार अपना खुद का इन-हाउस C2 मॉडम (C2 Modem) पेश किया है। इससे 5G कनेक्टिविटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
छोटा डायनामिक आइलैंड
स्क्रीन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एपल ने फेस आईडी (Face ID) के कुछ सेंसर्स को डिस्प्ले के अंदर शिफ्ट कर दिया है, जिससे नया डायनामिक आइलैंड अब साइज में काफी छोटा और साफ नजर आता है।
नया 'डार्क चेरी' कलर
डिजाइन और लुक्स के मामले में ग्राहकों को लुभाने के लिए आईफोन 18 प्रो सीरीज को एक बिल्कुल नए और बेहद आकर्षक डार्क चेरी (Dark Cherry) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह