एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा का मेडल पक्का
मीराबाई ने स्नैच में उठाया 87 किलो वजन
मनु एयर पिस्टल फाइनल में नंबर-5 पर रहीं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने एशियन गेम्स में बुधवार को 3 मेडल जीते। इनमें से 2 मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट इवेंट में आए। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने ब्रॉन्ज जीता। बुधवार को रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की भारतीय टीम महिलाओं के इवेंट में 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। फिर पुरुष इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज जीता। हालांकि, मनु भाकर विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में 5वें नंबर पर रहीं। इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से मेडल नहीं जीत पाया। मनु ने फाइनल में 181.1 अंक हासिल किए। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दो अन्य भारतीय शूटर ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह टॉप-8 में फिनिश नहीं कर पाई और फाइनल में नहीं पहुंची। फिलहाल, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का का इवेंट जारी है।

मीराबाई चानू का तीसरा प्रयास भी सफल रहा। उन्होंने स्नैच राउंड में तीसरे प्रयास में 87 किलो का वजन उठाया। उनका पहला प्रयास 83 किलो का रहा था। दूसरा प्रयास 85 किलो और तीसरा प्रयास 87 किलो का रहा। मीराबाई का स्नैच में तीनों प्रयास हो चुके। फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे 88 किलो के सफल प्रयास के साथ इंडोनेशियन की लुलुक डायना ट्री और 90 किलो के प्रयास के साथ सॉन्ग गम री हैं।
टाई होने के बाद भी भारत ब्रॉन्ज चूका
एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड टीम इवेंट का मेडल राउंड भी होता है। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया। दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। वहीं भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता।
फेंसिंग में करण सिंह और गिशो निधि कुमारेशन अंतिम-32 में
पुरुषों की व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा में करण सिंह और गिशो निधि कुमारेशन ने अपने-अपने पूल चरण पार कर अंतिम-32 में जगह बना ली है। छह खिलाड़ियों वाले पूल में कुमारेशन तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पांच खिलाड़ियों वाले पूल में करण सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। अब दोनों भारतीय अंतिम-32 में उतरेंगे। कुमारेशन का मुकाबला लाओस के क्वेंटिन ज्योफ्रोय से होगा, जबकि करण सिंह चीन के शाओतोंग लुओ के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। दोनों मुकाबले सुबह 9:50 बजे से शुरू होंगे।
फाइनल का परिणाम:
कबड्डी में भारत ने ईरान को 37-23 से हराया
भारत ने महिला कबड्डी के ग्रुप ए मुकाबले में ईरान को 37-23 से हरा दिया। भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ अस्थिर खेल दिखाया, लेकिन जल्द ही लय हासिल कर ली और ज्यादातर समय मजबूत बढ़त बनाए रखी। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 से हराया था।
18 शॉट के बाद स्थिति:


एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह