एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।

भारतीय निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया, जिसमें निशानेबाजी में पहला पदक, हॉकी में एकतरफा जीत और मिक्स मार्शल आर्ट्स में पदक पक्का होना प्रमुख आकर्षण रहे। एशियन गेम्स के पहले दिन भारत की महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी। वहीं, बैडमिंटन और पुरुष हॉकी टीमें भी अपने अभियानों की शुरुआत करेंगी। इधर, भारतीय निशानेबाजों ने दिन की शानदार शुरुआत की। एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के. विनोद की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कुल 1898.0 का स्कोर बनाकर देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

महिला हॉकी: 19-0 की ऐतिहासिक जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने अभियान का आगाज बेहद आक्रामक अंदाज में किया। उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मुकाबला 19-0 के विशाल अंतर से जीत लिया। भारत की स्टार खिलाड़ी दीपिका मैच की हीरो रहीं, जिन्होंने अकेले 8 गोल दागे।
एमएमए: सुचिका तारियाल ने पक्का किया मेडल
मिक्स मार्शल आर्ट्स से भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई। सुचिका तारियाल ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही इस खेल में भारत का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है।
टेबल टेनिस: महिला टीम की 3-0 से आसान जीत
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। पहला मैच: श्रीजा अकुला ने 11-3, 8-11, 11-4, 11-4 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच: दिया चितले ने अल्माइरा नेबुचाडनेजर को सीधे गेम में 11-9, 11-8, 11-5 से हराया। तीसरा मैच: यशस्विनी घोरपड़े ने चित्रा रश्मि को 12-10, 11-4, 11-4 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगाई।
टेकबॉल में निराशा: क्विंसी डिसूजा की हार
टेकबॉल में पदक की उम्मीद मानी जा रही क्विंसी डिसूजा को निराशा हाथ लगी। दाहिने पैर की चोट और मेडिकल कारणों से लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहीं डिसूजा को वियतनाम की खिलाड़ी ने 9-12, 6-12 से हरा दिया।

एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह