एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

भारत के खाते में 14 मेडल, 1 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज मिले
शूटिंग: भारत 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में चौथे स्थान पर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इन सफलताओं के साथ भारत के खाते में कुल 14 मेडल (1 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) दर्ज हो चुके हैं और पदक तालिका में भारत 14वें स्थान पर बना हुआ है। महिलाओं के 60 किलो सांडा इवेंट के फाइनल में रोशिबिना देवी को चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मेडल के साथ ही रोशिबिना लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 (जकार्ता) में ब्रॉन्ज और 2023 (हांगझोउ) में सिल्वर जीता था।
रोइंग: सतनाम-सलमान को ब्रॉन्ज
रोइंग के मेंस डबल्स स्कल इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 मिनट की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
अन्य खेलों का हाल
क्रिकेट (पुरुष): एशियाई खेलों में क्रिकेट स्पर्धा का आगाज हुआ। पहले मैच में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से मात दी। अफगानिस्तान के 129 रन के जवाब में जापानी टीम 81 रन पर सिमट गई। अरब गुल ने 4 विकेट चटकाए।
टेबल टेनिस: मेंस सिंगल्स में मनुष शाह ने अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। उन्होंने मलेशिया के वोंग ची शेन को सीधे सेटों में 4-0 (11-9, 14-12, 11-7, 11-4) से हराया।
स्क्वैश: मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने साथी भारतीय जोड़ी सूरज चंद और शमीना रियाज को रोमांचक मुकाबले में 11-7, 11-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
शूटिंग: अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है। भारत 138 के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गया।
तलवारबाजी: सीए भवानी देवी और श्रेया गुप्ता अपने-अपने पूल में क्रमश: चौथे और तीसरे स्थान पर रहते हुए राउंड आफ-32 में पहुंच गई हैं।
एथलेटिक्स: हाई जंप स्पर्धा में अनामिका अनीश 1.74 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान (903 अंक) पर रहीं। दो इवेंट्स के बाद अनामिका कुल 1771 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
तैराकी: स्विमर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। पुरुषों की 4़100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम अपनी हीट में छठे और ओवरआॅल 12वें स्थान पर रहकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल-ई में आर्यन नेहरा 8:02.52 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह