भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।

स्क्वॉश में भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा
7वें दिन भारतीय एथलीटों ने 2 सिल्वर,1 ब्रॉन्ज अपने नाम किए

नागोया। स्टार समाचार वेब
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। वहीं जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के 7वें दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। इस दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुष मैराथन रहा, जहां भारत ने 44 सालों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ऐतिहासिक पदक जीता। पुरुष मैराथन में भारतीय धावक सावन बरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत को पुरुष मैराथन में 44 साल बाद कोई पदक मिला है। इससे पहले भारत ने 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
शूटिंग: राइफल टीम ने दिलाया 11वां पदक
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में भारतीय निशानेबाजों ने रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। भारतीय टीम के आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विर्दाशा विनोद ने कमाल कर दिया। वहीं चीन ने गोल्ड मेडल जीता, भारत को सिल्वर और कजाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला। निशानेबाजी में यह भारत का 11वां पदक (1 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) है।
स्क्वॉश: विवाद और रोमांच के बीच मिला ब्रॉन्ज
मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी को हांगकांग की टैंग मिंग होंग और ली का यी की जोड़ी से बेहद करीबी मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी 2-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 9-7 से आगे हो गई थी। मैच पॉइंट के दौरान एक विवादास्पद अंक भारत को नहीं दिया गया, जिसके बाद हांगकांग ने लगातार अंक बनाकर जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
टेबल टेनिस: मनुष शाह की चुनौती समाप्त
पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में भारत के मनुष शाह को चीन के लिन शिडोंग के खिलाफ 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चौथे गेम में मनुष 10-5 से आगे थे, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने लगातार 7 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।