कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।

त्योहारों के चलते राज्यवार रहेगा अवकाश
शनिवार-रविवार को भी नहीं खुलेंगे बैंक
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। इसलिए अगर लोग इस महीने यानी सितंबर में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि इस महीने बैंकों की कब-कब छुट्टी रहने वाली है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी
4 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती है। इसलिए अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
गणेश चतुर्थी पर भी रहेगी छुट्टी
12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका है जिसके कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की अवकाश रहेगा।
तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 से 25 सितंबर को भी छुट्टी
22 सितंबर को करमा पूजा की वजह से रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को इंद्रजात्रा होने की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
शनि-रवि पर रहेगा अवकाश
12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार और 26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को देश के सभी बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ डिटेल्स हिंदी में। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों का योगदान और कंपनी की पूरी वित्तीय योजना।
22 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव, कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण और आभूषण खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।
धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव, शहर के अनुसार कीमतें और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें जानें।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 650 से अधिक अंक उछलकर 74,518 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 23,000 के अहम स्तर को पार करते हुए 23,053.15 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 94.73 पर पहुंच गया।
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।
20 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य का पूरा हाल।
19 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के दामों में उछाल। MCX पर सोना ₹1,48,356 और चांदी ₹2,12,320 के पार। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों के लाइव रेट्स देखें।
आज एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया।बाजार में शुरुआती रुझान कमजोर बना रहा। सेंसेक्स 200 अंक तक गिर गया था। निफ्टी भी 23,150 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया।