मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

शिक्षिका घर के काम कराती हैं, फेल करने की देती हैं धमकी
अधिकारी मामले को शांत कराने और निष्पक्ष जांच में जुटे
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि शिक्षिका बबीता कुशवाहा उन्हें फेल करने की धमकी देकर घरेलू काम करवाती हैं, प्रोजेक्ट के नाम पर अवैध वसूली करती हैं और बात न मानने पर लोहे के पाइप से पिटाई करती हैं। सोमवार सुबह से शुरू हुए इस प्रदर्शन के बाद मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी और मिसरोद थाना प्रभारी पहुंचे। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपी शिक्षिका को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वहीं, प्राचार्य का दावा है कि आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के वॉशरूम का दरवाजा और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया है।

गैर-शैक्षणिक कार्य और धमकी
11वीं गणित और जीव विज्ञान के छात्रों ने प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर बताया कि शिक्षिका प्रत्येक विद्यार्थी से प्रोजेक्ट के नाम पर 2,500 की मांग करती हैं। पैसे न देने वालों को साइंस स्ट्रीम छोड़ने पर मजबूर किया जाता है। यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान छात्रों से रविवार को बुलाकर बेंच लगवाने, सफाई कराने और रोल नंबर लिखवाने जैसे काम कराए जाते हैं। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। यही नहीं, विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका लोहे के पाइप से छात्रों और छात्राओं को पीटती हैं। उत्तर देर से देने पर भी शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है।
आडियो सबूत भी सौंपे
पढ़ाई के दौरान शिक्षिका लगातार मोबाइल पर व्यस्त रहती हैं या कक्षा से बाहर चली जाती हैं। छात्रों ने बातचीत का एक आडियो अधिकारियों को सौंपा है, जिसमें परीक्षा में पास-फेल कराने और पैसे (500 से 5,000 तक) के लेन-देन का जिक्र है। हालांकि इस आडियो की निष्पक्ष जांच व पुष्टि होना अभी बाकी है।
शिक्षिका ने कहा-आरोप निराधार, सख्ती को गलत समझा गया
छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए शिक्षिका बबीता कुशवाहा ने कहा-मेरे पास 26-30 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। फिजिक्स में बेहतर परिणाम के लिए बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बनाती हूं, जिसे गलत तरीके से लिया जा रहा है। स्कूल में ग्रुप-डी कर्मचारी मौजूद हैं। प्रैक्टिकल के समय इंस्ट्रूमेंट साफ करना और व्यवस्थित रखना शिक्षण प्रक्रिया का ही हिस्सा है। शिकायत पत्र में कुछ छात्रों के फर्जी हस्ताक्षर भी शामिल हैं, जिसका प्रमाण मैं विभागीय जांच में दूंगी। शिक्षिका ने बताया कि उन्हें प्राचार्य का नोटिस मिला है, जिसका वे लिखित जवाब दे रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
सीएम यूथ कान्क्लेव-2026 का आयोजन छह अक्टूबर को राजधानी लाल परेड मैदान में किया जाएगा। कान्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। युवा शक्ति के इस महोत्सव में संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कलियासोत डैम के पास अवैध कचरा डंपिंग पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 4 सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दमोह के दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई।