बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

बेंगलुरु से पांच घंटे की देरी के बाद अहमदाबाद की भरी उड़ान
भनक लगते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गईं
बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई। इंडिगो की यह फ्लाइट कल रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन टेक-आॅफ से ठीक पहले विमान के अंदर बम की खबर वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।
जांच में कुछ नहीं मिला
तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। यह धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद, विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर यह फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।
यह भी पढ़िए...
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: 161 यात्रियों की बची जान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
मद्रास हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा है कि पत्नी से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपना सब कुछ छोड़कर साए की तरह पति के पीछे चले। कोर्ट ने वोडाफोन के पग कुत्ते का उदाहरण देते हुए यह टिप्पणी की।
पुलवामा हमले के बाद 2019 की डॉगफाइट में पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से इस्तीफा देकर रीजनल एयरलाइन Fly91 ज्वाइन कर ली है।
हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।