सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार की फिर से कमजोर शुरुआत हुई। मंगलवार को कारोबारी सेशन के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,780 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 35 अंक लुढ़ककर 24,700 के लेवल के नीचे चला गया।

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में हो रही देरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों और एशियाई बाजारों के मिलेजुले रूख का शेयर बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जोमैटो (इटर्नल), इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, ळउर, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2 परसेंट तक की गिरावट आई, जिससे बेंचमार्क पर दबाव बढ़ा।
सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और एचयूएल में 0.5 परसेंट तक की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.11 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.30 फीसदी की गिरावट आई, जो व्यापक बाजारों में मिले-जुले प्रदर्शन का संकेत है।
निफ्टी डिफेंस में 1.6 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आईटी में 0.57 परसेंट की गिरावट आई है और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.18 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी रियल्टी में 0.6 परसेंट और मेटल इंडेक्स में 0.5 परसेंट का उछाल आया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है।
एमएससीआई के एशिया-प्रशांत शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक मंगलवार को 0.68 परसेंट नीचे गिरा। जापान के निक्केई में 0.78 परसेंट और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.02 परसेंट की गिरावट आई है। इस बीच अमेरिका के साथ यूरोपीय यूनियन की ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को डॉलर स्थिर रहा।
वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.02 परसेंट का उछाल आया, जबकि डॉव जोन्स में 0.14 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले के साथ-साथ मुद्रास्फीति, व्यापार और आर्थिक आंकड़ों के आने से इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की उम्मीद है।

गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह