अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट दर्ज की गई। ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत और डॉलर में मजबूती से सेफ-हेवन मांग घटी, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा।

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट दर्ज की गई। ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत और डॉलर में मजबूती से सेफ-हेवन मांग घटी, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा। तीन दिन की तेजी के बाद सोना करीब एक प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आई। दरअसल, सोना-चांदी की कीमतों बीते कुछ दिनों से लगातार धमाल मचा रही थी और रोज जोरदार इजाफे के साथ नए शिखर पर पहुंच रही थीं, लेकिन सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी क्रैश हो गया। वायदा कारोबार की शुरुआत में एक झटके में जहां चांदी का भाव 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गया, तो वहीं सोने की कीमत में भी 4000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक घट गई। अचानक सोना-चांदी की कीमत में आई गिरावट के पीछे ट्रंप कनेक्शन भी माना जा रहा है।

एक झटके में 19,849 रुपए सस्ती
सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस क्रैश के बारे में, तो बीते कारोबारी दिन बुधवार को एक्सपायरी वाली चांदी का भाव तेज रफ्तार के साथ भागते हुए 3,25,602 रुपए पर क्लोज हुआ था। वहीं गुरुवार को जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत हुई, तो अचानक ये गिरकर 3,05,753 रुपए पर आ गया। इस हिसाब से देखें, तो झटके में 1 किलो चांदी 19,849 रुपए सस्ती हो गई।
सोना भी देखते ही देखते बिखरा
जहां एक ओर चांदी क्रैश हो गई, तो वहीं दूसरी ओर सोना भी देखते ही देखते बिखरता चला गया। बीते तीन दिनों में इसमें भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी और ये लगातार नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच रहा था। बुधवार की बात करें, तो एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव 1,52,862 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को 10 ग्राम 24 सोना कम होकर 1,48,777 रुपए पर आ गया। यानी सोना 4,085 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।
गिरावट का ट्रंप कनेक्शन
अब बात करते हैं सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के पीछे के कारणों के बारे में, तो इस क्रैश का सबसे बड़ा कनेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा हुआ नजर आता है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से ट्रंप के लगातार टैरिफ बम फोड़ने और वेनेजुएला, ईरान और फिर ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप पर टैरिफ अटैक की धमकी देते नजर आ रहे थे। लेकिन अब ट्रंप ने इस टेंशन को कम करने वाले बयान दिए हैं और इसके बाद अचानक ही सोना-चांदी क्रैश नजर आ रहा है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत
देश के घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर बुधवार को सोने और चांदी में मिला-जुला रुख रहा। एमसीएक्स गोल्ड 2,551 रुपये या 1.69 फीसदी की तेजी के साथ 1,53,116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,475 रुपए का नया रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। एमसीएक्स सिल्वर 7,171 रुपये या 2.22 फीसदी टूटकर 3,16,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी ने सत्र के दौरान 3,35,521 रुपए प्रति किलो का नया लाइफटाइम हाई छुआ था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।