मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 किया गया आयोजित
17 सरकारी विभाग और कई नामचाीन संस्थाएं हुईं शामिल
सीएम बोले-मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश, बेरोजगारी दर सबसे कम
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के भजनों और गानों पर झूमे युवा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत देश का युवा है। आज का युवा ही कल के समृद्ध और सशक्त भारत की नई तस्वीर गढ़ेगा। युवा संवाद के दौरान मंच से ही सीएम ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं को अब तक 85 हजार नौकरियां प्रदान की हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी शिरकत की और युवाओं का मार्गदर्शन किया।
पीएससी परीक्षा वर्ष में दो बार
समारोह के दौरान सीएम ने ऐलान किया किया कि अगला साल प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत अब राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अधिक अवसर मिल सकेंगे।
12 नए मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। योजना के तहत हर महीने एक मेडिकल कॉलेज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
12 नई स्किल यूनिवर्सिटी
समारोह के दौरान सीएम ने युवाओं को सौगात देते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करने के लिए 12 नई स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएंगी, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
अब उद्योग और शिक्षा का केंद्र बना मप्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक-एक कर वे सभी कार्य पूरे हो रहे हैं जो कभी असंभव माने जाते थे। जिस प्रदेश की पहचान कभी केवल कृषि आधारित राज्य के रूप में होती थी, आज वही मध्यप्रदेश उद्योग-धंधों, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। राज्य में बेरोजगारी दर सबसे कम स्तर पर आ चुकी है।
युवाओं के दम पर मिली खेल में सफलता
ऐशियन गेम्स में क्रिकेट मैदान में मिली हालिया सफलताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सामर्थ्य के बल पर ही भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। एक ही दिन में भारत की तीन अलग-अलग क्रिकेट टीमों ने अलग-अलग मैदानों में जीत दर्ज की, जिनमें से एक टीम ने देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीता।
17 विभागों की रही सहभागिता
सीएम यूथ कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप्स और आधुनिक तकनीकों में करियर की संभावनाओं पर गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर कौशल विकास और रोजगार से जुड़े 17 सरकारी विभागों तथा विभिन्न निजी संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाए और युवाओं को करियर गाइडेंस प्रदान की।
जुबिन के भजनों और सुरों पर झूमी युवाओं की टोली

युवा संवाद समारोह की शुरुआत बेहद आध्यात्मिक और उत्साहजनक माहौल में हुई। कार्यक्रम से पूर्व मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य मुलाकात की। इसके बाद मंच संभालते ही जुबिन ने जैसे ही श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी... भजन की तान छेड़ी, पूरा पांडाल भक्तिमय हो उठा। इसके बाद उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित हजारों युवा झूमते और थिरकते नजर आए।
युवाओं से सीएम मोहन यादव का संवाद
सवाल - मप्र कृषि के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और पुरस्कार भी प्राप्त कर रहा है। क्या आपकी सरकार युवाओं को कृषि व्यवसाय जैसे आर्गेनिक फार्मिंग और लार्ज स्केल फार्मिंग के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए क्या विचार कर रही है? ( आयशा खान, ओरिएंटल कॉलेज )
सीएम का जवाब - कृषि क्षेत्र में हमारी सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। फूड प्रोसेसिंग से लेकर खेत तक लगातार वैल्यू चेन बनाते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। कई युवाओं ने कृषि क्षेत्र में प्रयोग किए। अब तो ड्रैगन फ्रूट भी हमारे यहां हो रहा है। मशरूम की खेती से भी कमा रहे हैं। हमारे राज्य ने पूरे देश ने सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन किया। आर्गेनिक और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को भी प्रोत्साहन दे रहे हैं। दूध भी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में युवाओं के सपनों को नए अवसरों और संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सिवनी शहर से तीन किमी दूर छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे में बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस 6 आज तड़के सड़क में गड्ढे और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बड़ी खुशखबरी! मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
सीएम यूथ कान्क्लेव-2026 का आयोजन छह अक्टूबर को राजधानी लाल परेड मैदान में किया जाएगा। कान्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। युवा शक्ति के इस महोत्सव में संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कलियासोत डैम के पास अवैध कचरा डंपिंग पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 4 सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह