
स्टार समाचार वेब .
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपनी इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भारतीय दूरसंचार मंत्रालय ने स्टारलिंक को यह लाइसेंस दिया है, जिससे कंपनी के लिए भारत में वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
स्टारलिंक अब देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए लाइसेंस प्राप्त करने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले, दूरसंचार मंत्रालय (DoT) ने यूटेलसैट की वनवेब और रिलायंस जियो को भी इसी तरह की मंजूरी दी थी। स्टारलिंक और दूरसंचार मंत्रालय ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने का मार्ग प्रशस्त
स्टारलिंक 2022 से भारत में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए लाइसेंस का इंतजार कर रही थी, लेकिन इसमें देरी हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी शामिल थीं। वहीं, अमेजन की सैटेलाइट यूनिट क्यूपर को अब भी भारत में लाइसेंस का इंतजार है।
पिछले कुछ महीनों में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक और मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के बीच भारत में सैटेलाइट सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन के तरीके को लेकर बहस हुई है। इस मामले में भारत सरकार ने मस्क का समर्थन करते हुए कहा है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं, बल्कि आवंटन किया जाना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।
19 जून, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना 1.45 लाख और चांदी 2.31 लाख के स्तर पर। जानें गिरावट की मुख्य वजह और ताजा अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में बीते 5 दिनों से चली आ रही रैली थम गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में लुढ़कते दिखे। इससे कारोबारियों में निराशा छा गई। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही।
रिलायंस जियो के IPO की चर्चा जोरों पर है। क्या जियो का IPO भारतीय बाजार का सबसे बड़ा इश्यू बनेगा? जानिए जियो के बिजनेस मॉडल, IPO फाइलिंग और निवेशकों के लिए इसके मायने।
भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का माहौल दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक और एल एंडी जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रिलायंस और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई और वहां के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
सेबी ने निवेशकों को गैर-सूचीबद्ध शेयरों की ट्रेडिंग करने वाले अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रहने की चेतावनी दी है। जानें क्या हैं जोखिम और कैसे रखें अपना निवेश सुरक्षित।
ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद शेयर बाजार लगातार हरे निशान पर दिख रहा है। आज भी उछाल दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट लेकिन हरे निशान पर खुले। शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत हुआ।
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।