दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हो गया। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने हमलावार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हो गया। उन्हें सिर में चोट आई है। आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की हुई और उनका सिर टेबल के कोने से टकरा गया। डॉक्टरों ने गुप्ता की स्थिति स्थिर बताई है, हालांकि वह सदमे में हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने हमलावार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है। दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सीएम हाउस में साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ।

आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और पशु प्रेमी है। आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। इस बीच आरोपी की एक्सक्लूसिव तस्वीर मिली है। आरोपी का कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया है। जहां आरोपी की मां ने बताया कि वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था। मां ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार है और उसके पशु प्रेमी होने का दावा किया है।
जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला है।
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।
सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने एक्स पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बेटी को सिर्फ विवाह के आधार पर माता-पिता के परिवार से अलग नहीं माना जा सकता और न ही उसे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण पूरा। डीके शिवकुमार ने 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुए इस शपथ ग्रहण की बड़ी बातें।
पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बड़ी टूट। 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। जानिए क्या है फर्जी साइन विवाद और क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपनी पार्टी?
पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पोस्टर विवाद से शुरू हुई इस हिंसा की पूरी कहानी।
दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। नियमों की अनदेखी और बिना फायर NOC के चल रहे इस होटल में सुबह 8.50 बजे आग भड़की। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।
DGCA ने भारत के सभी एयरपोर्ट्स के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना, फोन जब्ती और नो-फ्लाई लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय रक्षा कंपनी Hoverit ने जोधपुर में स्वदेशी टैक्टिकल लोइटरिंग म्यूनिशन 'दिव्यास्त्र Mk-1' UAV का सफल परीक्षण किया। जानिए इसकी रेंज, फीचर्स और सेना के लिए इसके फायदे।