रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही गांव पहुंचकर अनोखी पहल की। जतरी में कलेक्ट्रेट लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।
भोपाल कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं, महिला ने चीख-चीखकर यह भी कहा कि मैं विधायक हूं। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि इस बीच महिला को पुलिसकर्मी और महिला गार्ड समझाती रही, लेकिन वह नहीं मानी, हंगामा जारी रखा।
सतना जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में इस बार फरियादियों की संख्या सौ से भी कम रही। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने 75 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, जिनमें गुमशुदा बेटे की तलाश, भूमि सीमांकन, स्वत्व भुगतान, अवैध कब्जा, वेतन न मिलने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
सिंगरौली जिले में एनसीएल गोरबी बी ब्लॉक में काम कर रही क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर मजदूरों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सुपरवाइजरों द्वारा पासबुक, एटीएम और चेक बुक जब्त कर मजदूरी का आधा पैसा हड़पने की शिकायत मजदूरों ने कलेक्टर से की है।
सतना और मैहर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 168 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। सर्वाधिक आरोप पटवारियों और तहसीलदारों पर गोलमोल जवाब देने और कार्रवाई न करने के लगे। महिलाओं ने पति और ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, वहीं जमीन, आवास और योजनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए।
सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की जनसुनवाई में 134 लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। नेत्रहीन छात्रा शामुंडी नेमा की आपबीती ने सभी को भावुक कर दिया। कलेक्टर ने समाधान का आश्वासन दिया। जगतदेव तालाब संरक्षण, जमीन विवाद, अवैध कब्जा और प्रमाण पत्र संबंधी मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में राजस्व, भू-अर्जन मुआवजा, पेंशन और सीमांकन संबंधी 96 शिकायतें दर्ज हुईं। कई आवेदक वर्षों से मुआवजा और भूमि विवादों के समाधान के लिए भटक रहे हैं। मऊगंज जनसुनवाई में भी 30 आवेदनों की सुनवाई हुई। अधिकारियों को सात दिन में निराकरण का निर्देश।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हो गया। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने हमलावार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।
मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने जनसुनवाई को तकनीक से जोड़ते हुए सभी थानों के प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जोड़ा। फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही सुना गया और थाने स्तर पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत से राहत देती है।






















