दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

उपलब्धि-कम मुकाबले खेले, फिर भी मारी बाजी
अब ब्रुसेल्स में होने वाला फाइनल महत्वपूर्ण होगा
ब्रुसेल्स। स्टार समाचार वेब
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। ज्यूरिख डायमंड लीग में नहीं उतरने के बाद भी उनके 12 अंक उन्हें क्वालिफिकेशन में छठे स्थान पर रखने के लिए पर्याप्त रहे। डायमंड लीग फाइनल 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में आयोजित होगा। नीरज के लिए खिताबी मुकाबला एशियन गेम्स से पहले खुद को परखने का अहम मौका होगा। हर डायमंड लीग मीटिंग के दौरान मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शीर्ष आठ खिलाड़ियों को अंक दिए जाते हैं। विजेता को आठ अंक मिलते हैं, जबकि आठवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को एक अंक मिलता है। क्वालिफिकेशन सीरीज खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छह एथलीट फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं।
दूसरे स्थान पर रहे नीरज
नीरज चोपड़ा ने इस सीजन में दो मीटिंग में हिस्सा लिया। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद लुसाने में उनका प्रदर्शन और बेहतर रहा, जहां 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ नीरज दूसरे स्थान पर रहे।
92.62 मीटर का थ्रो किया था
ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बीच श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.07 मीटर का विशाल थ्रो किया। यह उनके करियर का दूसरा सबसे लंबा थ्रो रहा। इससे पहले उन्होंने जून में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो किया था।
39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे
ज्यूरिख में रुमेश पथिरागे ने दूसरे प्रयास में 88.23 मीटर, तीसरे प्रयास में 89.90 मीटर और आखिरी प्रयास में 92.07 मीटर का थ्रो किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह क्वालिफिकेशन तालिका में 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। एंडरसन पीटर्स ने ज्यूरिख में 86.93 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोलैंड के डेविड वेगनर 85.16 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
क्वालिफाई करने वाले जैवलिन थ्रोअर
पथिरागे का प्रदर्शन शानदार रहा
2026 में रुमेश पथिरागे का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह इस सीजन में पांच डायमंड लीग मीटिंग में उतरे और चार में जीत दर्ज की। सिर्फ रबात में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उनके नाम इस साल 90 मीटर से ज्यादा के दो थ्रो और 88 मीटर से ज्यादा के सात थ्रो हैं। 23 वर्षीय श्रीलंकाई एथलीट की निरंतरता उन्हें ब्रुसेल्स फाइनल में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल करती है। इस बीच भारत के रोहित यादव ने भुवनेश्वर में कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट में 87.68 मीटर का थ्रो करके अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस साल किसी डायमंड लीग मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन एशियन गेम्स में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे युवाओं ने खेलों और नशामुक्ति का संकल्प लिया।
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश से खेल बाधित हुआ। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल की। मैच और स्कोरकार्ड की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। जानें भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के मुकाबलों की तारीखें, समय और पूरा मैच शेड्यूल।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा की जुझारू अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका अभी भी फॉलोऑन बचाने के संघर्ष में जुटा है।
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह