विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रात: शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।


रुद्रप्रयाग। स्टार समाचार वेब
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रात: शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कपाट उद्घाटन के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को और भी बढ़ा दिया। कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बाबा केदार की प्रथम पूजा अर्चना की। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कृपा बनाए रखें बाबा केदार- पीएम मोदी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा 'देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें। हर-हर महादेव!
सुबह शुरू हुए थे अनुष्ठान
प्रात: लगभग 4 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए थे। पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत कपाट खोलने की तैयारियां पूरी की गईं।
आठ बजे खुले कपाट
ठीक 8 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सर्वप्रथम भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया और सभी धार्मिक औपचारिकताओं के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए।
देश-विदेश से आए श्रद्धालु
इस भव्य आयोजन के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
200 सीसीटीवी कैमरे और 14 एसओएस प्वाइंट
केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने हाई-टेक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर ड्रोन, लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे और 14 एसओएस प्वाइंट लगाए गए हैं। 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, और घोड़ा-खच्चरों पर बारकोड लगाए जा रहे हैं।
केदारनाथ उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
यह भी पढ़िए....
केदारनाथ में आस्था का सैलाब... रिकॉर्ड 16.56 लाख भक्तों ने किए दर्शन
भाईदूज पर केदारनाथ धाम के बंद होंगे कपाट... 21 नवंबर से शुरू होगी पंच पूजा

विश्वकर्मा पूजा 2026 कब है? यहाँ जानें कन्या संक्रांति पर पड़ने वाली विश्वकर्मा जयंती की सही तारीख, दोपहर के शुभ चौघड़िया मुहूर्त, और कारखानों व मशीनों की पूजा की पूरी विधि।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में आध्यात्मिक सर्किट की शुरुआत की है। जानें नए टूर पैकेज, विकास कार्य और सुविधाओं की पूरी जानकारी।
जानिए 10 सितंबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानें कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी/अमावस्या तिथि, मघा नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और पिठोरी अमावस्या की पूरी जानकारी।
पढ़िए 10 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए जानिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
10 सितंबर 2026 का मूलांक राशिफल यहाँ पढ़ें! अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए पूरी भविष्यवाणी।
9 सितंबर 2026 का राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए विस्तृत भविष्यफल।
साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इस लेख में जानें भगवान गणेश की स्थापना का शुभ समय, पूजा विधि और डेढ़, तीन, पांच और सात दिन के विसर्जन के सभी मुहूर्त।
साल 2026 में 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ हैं। निर्जला व्रत के दौरान बप्पा के लिए भोग कौन तैयार करे? यहाँ जानें इसके आसान उपाय और धार्मिक नियम।
9 सितंबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 1 से 9 तक के लिए जानिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और लव लाइफ से जुड़ा भविष्यफल।
9 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त हिंदी में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह