हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज को बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 227.70 अंक गिरकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ था।

आज को बाजार लाल निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज को बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 227.70 अंक गिरकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी और रिलायंस टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एलएंडटी, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे थे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 590.20 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 75,444.22 के लेवल पर की है।
निफ्टी 50 में भी गिरावट
वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 176.65 अंक या 0.75 फीसदी फिसलकर 23,462.50 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 566 अंक की गिरावट के साथ 75,467 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 185 अंक फिसल गई थी और 23,453 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
एशियाई बाजारों में कमजोरी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका ने शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव बनाने का काम किया है। कारोबार के दौरान निक्केई 225 करीब 2 प्रतिशत टूट गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में लगभग 1.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं दक्षिण कोरिया में कोस्पी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत नीचे रहा। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स के भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिले।
भारतीय बाजारों पर अतिरिक्त दबाव
बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने एक बातचीत के दौरान कहा कि विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली भारतीय बाजारों की कमजोरी की मुख्य वजह बनी हुई है। भारतीय बाजारों में फिलहाल कमजोरी के संकेत हैं। एफपीआई लगातार बड़े स्तर पर बिकवाली कर रहे हैं। जब वैश्विक बाजारों में कमजोरी आती है तो निवेशक अन्य बाजारों में अपने मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए भारत जैसे बाजारों से पैसा निकालते हैं, जिससे भारतीय बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
प्रमुख उत्पादकों की आपूर्ति क्षमता प्रभावित
बग्गा के अनुसार, युद्ध और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता भी वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। मौजूदा हालात में तेल और गैस की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और आपूर्ति को लेकर भी अनिश्चितता है। अमेरिका ने समुद्र में टैंकरों पर मौजूद 12 करोड़ बैरल रूसी तेल की खरीद की अनुमति दी है। हालांकि इसके बाद भी तेल की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट नहीं देखी गई। वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी दबाव बना हुआ है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से खाड़ी के प्रमुख उत्पादकों की आपूर्ति क्षमता प्रभावित हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।
19 सितंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव तथा चांदी की कीमतें।
मूडीज रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। जानिए भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, निजी खपत, जी-20 में स्थिति और संभावित जोखिमों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट विस्तार से।