दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पाइसजेट और अजय सिंह की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए 144 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश बरकरार रखा है और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को विमानन कंपनी स्पाइसजेट और इसके प्रमोटर अजय सिंह को एक बड़ा कानूनी झटका दिया है। अदालत ने 144 करोड़ रुपये जमा करने के अपने पुराने आदेश के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका (Review Petition) को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद ने न केवल याचिका को खारिज किया, बल्कि कंपनी और अजय सिंह पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
इससे पहले, 19 जनवरी को कोर्ट ने कंपनी को 194 करोड़ रुपये की स्वीकृत देनदारी के एवज में 144 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया था। स्पाइसजेट ने पश्चिम एशिया में युद्ध और वित्तीय संकट का हवाला देकर राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
बिजनेस सेक्टर से एक खबर भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए साल 2026 की पहली तिमाही बेहद शानदार रही है। जेएलएल (JLL) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में निवेश सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निवेशकों का रुझान अब बड़ी संपत्तियों के अधिग्रहण की ओर बढ़ा है, जिनकी वैल्यू में 178 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
जेएलएल इंडिया की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक लता पिल्लई के अनुसार, कार्यालय क्षेत्र (Office Sector) में निवेशकों का भरोसा सबसे मजबूत है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का निवेश बाजार अपनी मजबूती दिखा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का संरचनात्मक विकास 2026 के अंत तक इस सकारात्मक गति को बनाए रखने में मदद करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।
19 जून, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना 1.45 लाख और चांदी 2.31 लाख के स्तर पर। जानें गिरावट की मुख्य वजह और ताजा अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में बीते 5 दिनों से चली आ रही रैली थम गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में लुढ़कते दिखे। इससे कारोबारियों में निराशा छा गई। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही।