आईपीएल इतिहास का चर्चित स्लैपगेट विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्तों में अब कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। दोनों खिलाड़ी, जो कभी इस विवाद के बाद आगे बढ़ चुके थे, अब एक बार फिर आमने-सामने हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल इतिहास का चर्चित स्लैपगेट विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्तों में अब कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। दोनों खिलाड़ी, जो कभी इस विवाद के बाद आगे बढ़ चुके थे, अब एक बार फिर आमने-सामने हैं। श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्लैपगेट विवाद पर आधारित एक विज्ञापन से मोटी कमाई की। उन्होंने मलयालम न्यूज आउटलेट मातृभूमि से कहा, मैंने कभी भी भज्जी के बारे में किसी इंटरव्यू में बात नहीं की, लेकिन अब पहली बार बोल रहा हूं। श्रीसंत ने दावा किया- उन्होंने इस पर एक विज्ञापन बनाया और करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपए कमाए। फिर उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि मैं इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करूं, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया।
मैं कभी भूल नहीं सकता
श्रीसंत ने यह भी साफ किया कि उन्होंने 2008 में हुई घटना को माफ जरूर किया है, लेकिन उसे भुलाया नहीं है। उन्होंने कहा- मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन कभी भूल नहीं सकता। अगर आप भूल जाएंगे तो सामने वाला वही गलती दोबारा करेगा।
रिश्ते पूरी तरह खत्म
पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी खुलासा किया कि अब उनके और हरभजन सिंह के बीच कोई संबंध नहीं बचा है। उन्होंने कहा- अब मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें पहले भाई कहता था, लेकिन पिछले एक-दो महीनों में जो हुआ, उसके बाद मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।
जाने लें...पहले यह हुआ था
गौरतलब है कि 2008 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। यह घटना आईपीएल के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गई थी और हरभजन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। इस नए विवाद ने साफ कर दिया है कि पुराने जख्म अभी पूरी तरह भरे नहीं हैं। भले ही दोनों खिलाड़ियों ने समय के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन हालिया घटनाओं ने रिश्तों में फिर दरार पैदा कर दी है।
यह भी पढ़िए...
हरभजन सिंह ने छोड़ी AAP, 5 राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल; जानें क्या बचेगी सदस्यता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।