यह बात जगजाहिर है कि भारत के लोग दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं, अपनी सफलता का परचम लहरा ही देते हैं। इसकी एक बानगी ब्रिटेन में भी देखने को मिली, जहां हरियाणा के 23 साल के युवक तुषार कुमार को ब्रिटेन में मेयर चुन लिया गया है।

लेबर पार्टी से चुनाव लड़ा था और उन्हें 832 वोट मिले
तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मां परवीन रानी बनीं डिप्टी मेयर
तुषार ने कंजर्वेटिव कैंडिडेट को सिर्फ 1 वोट से हराया
कहा-भारत में राजनीति अलग, यूके में ज्यादा अवसर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
यह बात जगजाहिर है कि भारत के लोग दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं, अपनी सफलता का परचम लहरा ही देते हैं। इसकी एक बानगी ब्रिटेन में भी देखने को मिली, जहां हरियाणा के 23 साल के युवक तुषार कुमार को ब्रिटेन में मेयर चुन लिया गया है। तुषार ने पिछले हफ्ते एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के मेयर के तौर पर जीत हासिल की। उन्होंने लेबर पार्टी से चुनाव लड़ा था और उन्हें 832 वोट मिले। वोटों की दोबारा काउंटिंग के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। तुषार ने कंजर्वेटिव कैंडिडेट को सिर्फ एक वोट से हराया। इसके साथ ही तुषार ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके पहले वह मई 2023 में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के पार्षद बने थे। तब तुषार की उम्र महज 20 साल थी। उस वक्त तुषार किंग्स कॉलेज आफ लंदन से पढ़ाई कर रहे थे।
राजनीति में बीएससी की पढ़ाई

तुषार ने राजनीति में बीएससी की पढ़ाई की है। तुषार की मां परवीन रानी ने भी हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में चुनाव लड़ा और उन्हें भी जीत मिली। परवीन को डिप्टी मेयर चुना गया है। तुषार का कहना है कि वह इस सितंबर में यूसीएल में पॉलिटिकल इकॉनमी में मास्टर डिग्री शुरू करेंगे।
रोहतक में 10 साल तक रहे
तुषार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में ही रहे। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रोहतक से यूके चले गए। उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में ही काम करते हैं। तुषार ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़े रहना सिखाया है।
भारत में राजनीति अलग
बतौर काउंसलर तुषार ने अपने क्षेत्र में दीवाली समारोह का आयोजन किया था और अब यह हर साल होने वाला कार्यक्रम बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत में मेरे परिवार का राजनीति से कोई सरोकार नहीं था, क्योंकि भारत में राजनीति अलग है। यूके में ज्यादा अवसर हैं।
यह भी पढ़िए...
ट्रंप भाषण विवाद: भारतीय मूल के शुमीत बनर्जी ने दिया बीबीसी के बोर्ड से इस्तीफा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।